Friday, February 22, 2019

Bhojpuri Song / होली से पहले खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी गाना हुआ वायरल, यू ट्यूब पर मचा रहा है धमाल

नई दिल्ली. खेसारी लाल यादव यानि भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम। फिल्मों में इनकी एक झलक के दीवाने हैं लोग। भोजपुरी फिल्मों की सफलता का दूसरा नाम है खेसारी लाल यादव। फिल्मों में इनका अभिनय ही नहीं बल्कि जब-जब इनके गाने रिलीज़ होते हैं खूब धमाल मचाते हैं। वही होली से पहले खेसारी लाल यादव का एक और भोजपुरी सॉन्ग रिलीज़ हुआ है जो काफी पसंदकिया जा रहा है। इस गाने के बोल हैं "भले ही दारू बंद हुआ है फिर भी रिस्क उठाएंगे, ब्लैक में दारू लाएंगे भले छपरा में पकड़ाएंगे" खास बात ये है कि फिलहाल इस भोजपुरी सॉन्ग का वीडियो रिलीज़ नहीं हुआ है केवल ऑडियो फॉर्म में ही गाना यू ट्यूब पर अपलोड हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इस गाने ने खूब धूम मचा रखी है। आलम ये है कि एक हफ्ते के भीतर इस भोजपुरी सॉन्ग को 70 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने को आवाज़ दी है खुद खेसारी लाल यादव ने तो बोल लिखे हैं आज़ाद सिंह ने। जबकि इस गाने का म्यूज़िक आशीष वर्मा का है। वही इससे कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल का होली पर ही एक और गाना रिलीज़ हुआ था जो भी दर्शकों को खूब पसंद आया है और इन दिनों खूब छाया हुआ है।आपको बता दें कि ये गाना खेसारी लाल यादव के ‘ठीक है’ गाने से ही प्रेरित है लेकिन इसे होली से पहले नए कलेवर में पेश किया गया है। ठीक है की तरह ये भोजपुरी गाना भी लोगों को इतना पसंद आया है कि लोगों की जुबां पर ये चढ़ गया है। वही इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही इस गाने का वीडियो भी रिलीज़ कर दिया जाएगा।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TZOTbl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...