Friday, February 22, 2019

बिहार में जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सनी लियोनी ने किया टॉप

नई दिल्ली. बिहार में हाल ही में हुई जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में सनी लियोनी ने टॉप किया है। जी हां...सनी लियोनी.. हो गए ना आप भी हैरान...दरअसल बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग यानी पीएचईडी की रिज़ल्ट लिस्ट हाल ही में वेबसाइट पर अपलोड हुई जिसमें जो नाम टॉप पर था वो सनी लियोनी का ही था। लेकिन हम आपको बता दे कि ये सनी लियोनी वो बॉलीवु़ड एक्ट्रेस नहीं है बल्कि बिहार की ही रहने वाली एक महिला हैं जिन्होने इस परीक्षा में टॉप किया है। 13 मई, 1991 को जन्मी सनी लियोनी नाम की इस महिला के पिता का नाम लियोना लियोनी है। वही जैसे ये लिस्ट डिक्लेयर हुई तो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल भी होने लगी जिसके बाद खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर रिप्लाई कर इसका जवाब भी दिया।वही आपको बता दें कि पीएचईडी बिहार ने एक नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि ये सूची ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट है और इस पर 24 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए उन्हें phed.bih.nic.in.पर लॉग इन करना होगा।वहीं फिलहाल एक्ट्रेस सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो रणविजय सिंह सिंघा के साथ स्प्लिट्सविला के एपिसोड शूट करने में बिज़ी हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2E3TSB3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...