नई दिल्ली.गुरूवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे हैं जहां उन्होने हमले में ज़ख्मी सीआरपीएफ जवानों से अस्पताल में पहुंचकर मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। सिर्फ यही नहीं श्रीनगर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कई अहम बातें भी कहीं। इनमें सबसे बड़ी बात ये कि अब जब सुरक्षा बलों के बड़े काफिले गुज़रेंगे तो बाकी आम लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता सरकार के साथ है हालांकि कुछ लोग पैसों के लिए आईएसआई और पाकिस्तान के साथ हैं। वही इसके अलावा अलगाववादियों की सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की जाएगी।वही इससे पहले राजनाथ सिंह बड़गांव पहुंचे जहां उन्होने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। राजनाथ सिंह केदिल्ली लौटने के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी। साथ ही पीएम मोदी ने ये साफ कर दिया है किआतंक के खिलाफ लड़ाई के लिए भारतीय सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई हैं और ये आतंकी हमला करके बड़ी गलती की गई है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है। पीएम मोदी ने कहा "दुख की इस घड़ी में मेरी और हर भारतीय की संवेदनाएं जवानों केसाथ है। इस हमले की वजह से देश में जितना आक्रोश है लोगों का खून खौल रहा है। ये मैं भली भांति समझ पा रहा हूं। इस समय जो देश की अपेक्षाएं हैं कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं वो भी स्वाभाविक हैं। हमारे सुरक्षा बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दे दी गई है।" गुरूवार को हुए इस हमले में कुल 37 जवान शहीद हो गए हैं।#WATCH: Home Minister Rajnath Singh and J&K DGP Dilbagh Singh lend a shoulder to mortal remains of a CRPF soldier in Budgam. #PulwamaAttack pic.twitter.com/CN4pfBsoVr— ANI (@ANI) February 15, 2019वही राजनाथ सिंह के रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक हुई है जिसमें एक घंटे की चर्चा के बाद ये फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीना जाएगा। सरकार की ओर से बयान जारी करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने साफ कहा कि आतंक को समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हे इस हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।पाक को अलग-थलग करने की बनेगी कूटनीतिक रणनीतिवही पाकिस्तान को अकेला करने की रणनीति पर अब सरकार काम करेगी। वित्त मंत्री ने जानकारी दी कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कूटनीतिक रणनीति अब बनाई जाएगी।37 जवान हुए हैं शहीदआपको बता दें कि गुरूवार को हुए इस हमले में 37 जवान शहीद हो गए हैं। ये आत्मघाती हमला था जिसे श्रीनगर से 20 किलोमीटर दूर अंजाम दिया गया। वही हमलावर भी पुलवामा जिले का ही रहने वाला बताया जा रहा है। जो 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2X663FV
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment