नई दिल्ली. गुरुवार को पुलवामा में हुए हमले की चौतरफा निंदा हो रही हैं। देश मे शोक और आक्रोश दोनों है। शहीदों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस आतंकी हमले में अब तक 37 जवान शहीद हो चुके हैं। लेकिन गुरूवार को असल में हुआ क्या था ये पूरी जानकारी हम आपको दे रहे है।दरअसल, गुरूवार दोपहर सीआरपीएफ के लगभग 2,500 जवान लगभग 78 वाहनों में सवार थे और सीआरपीएफ का ये काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। ज्यादातर जवान वो शामिल थे जो छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। लेकिन जब काफिला जम्मू कश्मीर हाईवे पर अवंतिपोरा इलाके में पहुंचा तो लगभग 3.15 बजे 100 किलो विस्फोटक से भरी कार काफिले में शामिल एक बस से जा टकराई। जिससे ज़ोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई लिहाज़ा इस बस में सवार जवान शहीद हो गए। इस बस मे कितने जवान सवार थे इसकी कोई पुख्ता जानकारी अभी नहीं है।पुलवामा का ही रहने वाला था हमलावरबताया ये भी जा रहा है कि कार में सवार जिस आत्मघाती ने इस हमले को अंजाम दिया उसका नाम आदिल था और वो पुलवामा का ही रहने वाला था। 2018 में ही वो जैश ए मोहम्मद संगठन में शामिल हुआ था।10 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज़धमाका कितना तेज़ था और ये हमला कितना घातक था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विस्फोट की आवाज़ 10 किलोमीटर के दायरे तक सुनाई दी थी।दुकान बंद कर भागने लगे थे लोगइस धमाके की आवाज़ सुनते ही आसपास के बाज़ारों के लोग दुकानों के शटर डाऊन कर भाग खड़े हुए।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2DFTybt
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment