नई दिल्ली. गुरूवार को पुलवामा हमले ने देश को हिला कर रख दिया है। यही कारण है कि सरकार ने भी बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान से 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' (एमएफएन) का दर्जा वापस ले लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए कूटनीतिक कदम भारत सरकार की तरफ से उठाए जाएंगे। आतंक और आतंक को समर्थन देने वाले लोगों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस यानि कैबिनेट की सुरक्षा संबंधी समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया। जिसकी जानकारी बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अरूण जेटली नेदी। इस दौरान अरूण जैटली ने बताया कि आतंक और आतंक का समर्थन करने वालों को किसी भी कीमत पर अब बख्शा नहीं जाएगा और उसकी बड़ी कीमत उन्हे चुकानी होगी।Arun Jaitley: MEA will initiate all possible diplomatic steps which are to be taken to ensure the complete isolation from the international community of Pakistan of which incontrovertible is available of having a direct hand in this act. pic.twitter.com/HmXou32NbE— ANI (@ANI) February 15, 2019मोस्ट फेवर्ड नेशन का मतलब होता है यानी सबसे ज्यादा तरजीही वाला देश। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरनेशनल ट्रेड नियमों के आधार पर मोस्ट फेवर्ड नेशनका दर्जा व्यापार के लिए दिया जाता है। जिसे ये दर्जा दिया जाता है उसे यकीन रहता है कि व्यापार में उसे उस देश की ओर से कोईनुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। भारत की तरफ से 1996 में मोस्ट फेवर्ड नेशनका दर्जा पाकिस्तान को दिया गया था।इससे पहे उरी हमलेके दौरान भी भारत ने पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा वापस लेने के संकेत दिए थे। वही अब ये दर्जा वापस ले लिया गया है।क्या पड़ेगा पाकिस्तान पर असर?पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीने जाने के बाद अब पाक को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान हो सकता है। भारत औरपाकके बीच करीब 2.67बिलियन डॉलर का लेन देन यानि व्यापार होता है।दोनों देशों के बीच मौजूदा समय में 138 चीज़ोंका इंपोर्ट-एक्सपोर्ट किया जाता है। ऐसे में भले ही पाकिस्तान को भारत की तरफ से ज्यादा नुकसान ना हो लेकिनभारत के मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने के फैसले के बाद अब हो सकता है कि पाकिस्तान की मदद से दूसरे देश या संस्थाएं भी हाथ पीछे खींच ले। जिससे पाकिस्तान के सामने दिक्कतें खड़ी हो जाएंगी।राजनाथ सिंह जाएंगे श्रीनगर (Srinagar)वही अब केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंहश्रीनगर पहुचेंगे जहां दिन भर वहां बैठक का दौर चलेगा। वही हो सकता है कि राजनाथ सिंह हादसे की जगह का दौरा भी करें। वही कल गृहमंत्री की वापसी के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी जिसमें सभी दलों से पुलवामा अटैक (Pulwama Attack) को लेकर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।पुलवामा अटैक में 37 जवान हुए हैं शहीदश्रीनगर से लगभग 20 किलोमीटर दूर हुए इस हमले में देश के 37 जवान शहीद हो गए हैं जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश से 12 जवान शामिल हैं। आपको बता दें कि गुरूवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर जम्मू कश्मीर हाईवे पर अवंतिपोरा इलाके में सुबह 3:15 बजे ये हमला हुआ। भारी मात्रा में आईडी से भरी एक कार सीआरपीएफ के काफिले में शामिल एक बस से जा टकराई जिससे बस के परखच्चे उड़ गए। हमले के वक्त 78 वाहनों के काफिले में 2, 547 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। इनमें अधिकांश जवान छ्ट्टी से ड्यूटी पर वापस लौटे थे। ये हमला कितना भयंकर था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस हमले की आवाज़ 10 किलोमीटर तक सुनाई दी थी।पुलवामा का ही रहने वाला है हमलावरहमलावर भी पुलवामा का ही रहने वाला बताया जा रहा है जिसकी पहचान पुलवामा के काकापोरा निवासी आदिल अहमद के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आदिल एक साल पहले ही यानि 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GIH3yN
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment