February 2019 Calendar / साल 2019 का फरवरी महीना जनवरी महीने की तरह ही बेहद खास होने वाला है। क्योंकि हिंदू पंचांग के मुताबिक इस महीने में कई अहम व्रत एवं त्यौहार पड़ रहे हैं जो फरवरी कैलेंडर को खास बना रहे हैं। जी हां...फरवरी 2019 कैलेंडर (February 2019 Calendar) के मुताबिक तिल द्वादशी के व्रत के साथ इस महीने की शुरूआत हुई है 22 फरवरी को संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत के साथ ही इस महीने के व्रत त्यौहारों का समापन होगा। फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ही मौनी अमावस्या है जो अपने आप में ही बेहद महत्व रखती है। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)पर दान-धर्म का खासा महत्व होता है। मौनी अमावस्या पर सोमवती अमावस्या का दुलर्भ संयोग बनने और इस दौरान प्रयागराज कुम्भ होने से मौनी अमावस्या का महत्व कई गुना बढ़ गया है। फरवरी हिंदू कैलेंडर (February Hindu Calendar) के मुताबिक इस बार इसी महीने गुप्त नवरात्र भी हैं। जी हां..गुप्त नवरात्र दरअसल, साल में 4 बार नवरात्र होते हैं।लेकिन हम केवल चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र के बारे में ही जानते हैं जबकि इसके अलावा भी साल में 2 बार और नवरात्र होते हैं जिन्हे गुप्त नवरात्र कहा जाता है। वही इसी महीने वसंत पंचमी भी है। आइए आपको फरवरी 2019 कैलेंडर के मुताबिक फरवरी महीने में पड़ने वाले व्रत एवं त्यौहारों (Festivals) की पूरी जानकारी हम दे रहे हैं देते हैं जिससे आपको फरवरी महीने में पड़ने वाली अमावस्या (New Moon), पूर्णिमा (Full Moon), एकादशी और प्रदोष व्रत के साथ-साथ अन्य खास व्रतों की जानकारी भी हासिल होगी।फरवरी महीने के व्रत एवं त्यौहार1 फरवरी, 2019 (शुक्रवार) तिल द्वादशी2 फरवरी 2019 (शनिवार) प्रदोष व्रत4 फरवरी 2019 (सोमवार) मौनी अमावस्या5 फरवरी 2019 (मंगलवार)गुप्त नवरात्रि आरंभ8 फरवरी 2019 (शुक्रवार) विनायक गणेश चतुर्थी व्रत10 फरवरी 2019 (रविवार) वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा14 फरवरी 2019 (गुरुवार) महानंदा नवमी, गुप्त नवरात्रि संपन्न15 फरवरी 2019 (शुक्रवार) एकादशी व्रत16 फरवरी 2019 (शनिवार)जया एकादशी व्रत – वैष्णव, भीष्म द्वादशी17 फरवरी 2019 (रविवार) प्रदोष व्रत19 फरवरी 2019 (मंगलवार) माघ पूर्णिमा22 फरवरी 2019 (शुक्रवार)संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत10 फरवरी को है वसंत पंचमीइस बार 10 फरवरी, 2019 को वसंत पंचमी का पर्व है जिसे श्रीपंचमी भी कहा जाता है। इस पर्व का भी हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये नई ऋतु का आगाज़ माना जाता है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा होती है। इस दिन खासतौर से पीले वस्त्र धारण किए जाते है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2BbYLqL
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment