Somvati Amavasya 2019 Date / 4 फरवरी को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) है चूंकि ये अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है लिहाज़ा ये सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) कहलाएगी और इसीलिए इसका महत्व भी कई गुना बढ़ गया है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस बार सोमवती अमावस्या मौनी अमावस्या के दिन है और बेहद ही दुर्लभ संयोग है। सौमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में बेहद ही विशेष महत्व होता है। चूंकि ये सोमवार के दिन होती है लिहाज़ा इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है और यही कारण है कि सोमवती अमावस्या पर विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत भी करती हैं। आइए आपको बताते हैं कि सोमवती अमावस्या कब है, ये कब से कब तक रहेगी, कहानी और महत्वसोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) 2019 कब है?नाम से ही ज्ञात है कि सोमवती अमावस्या सोमवार को ही होती है। इस बार सोमवती अमावस्या 4 फरवरी यानि मौनी अमावस्या के दिन है। इस दिन पति की लंबी उम्र और पितृों की शांति के लिए व्रत का विधान होता है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।कब से कब तक रहेगी सोमवती अमावस्या?4 फरवरी को सोमवती अमावस्या है जो रविवार आधी रात से ही शुरू हो जाएगी। सोमवार को दिन भर अमावस्या का योग रहेगा। वही सोमवार रात 12 बजे के बाद ही अमावस्या संपन्न हो जाएगी।यानि सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में ही डुबकी लगाकर पुण्य कमाया जा सकता है।सोमवती अमावस्या की कहानीयूं तो सोमवती अमावस्या व्रत से सम्बंधित कई कहानियां प्रचलित हैं जिन्हे विधि विधान से सुनना चाहिए। इनमें से सोमवती अमावस्या की एक कहानी हम भी आपको सुना रहे हैं जो इस प्रकार है- एक गरीब ब्रह्मण परिवार था, जिसमे पति, पत्नी के अलावा एक पुत्री भी रहती थी। ब्राह्मण परिवार में बेटी धीरे धीरे बड़ी होने लगी। वो लड़की बेहद सुन्दर, संस्कारवान और गुणवान भी थी, लेकिन गरीब होने के कारण उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। एक दिन ब्रह्मण के घर एक साधू पधारे, जो उस कन्या के सेवा भाव से काफी प्रसन्न हुए और कन्या को लम्बी आयु का आशीर्वाद देते हुए बताया कि इस कन्या की हथेली में विवाह योग्य रेखा नहीं है। ब्राह्मण दम्पति काफी परेशान हुआ और साधू से इसका उपाय भी पूछा कि कन्या ऐसा क्या करे की उसके हाथ में विवाह योग बन जाए। तब साधू ने बताया कि कुछ दूरी पर एक गाँव में सोना नाम की धोबी जाति की एक महिला अपने बेटे और बहू के साथ रहती है, जो की बहुत ही आचार- विचार और संस्कार संपन्न तथा पति परायण है। यदि यह कन्या उसकी सेवा करे और वह महिला इसकी शादी में अपने मांग का सिन्दूर लगा दे, उसके बाद इस कन्या का विवाह हो तो इस कन्या का विधवा योग मिट सकता है। साधू ने यह भी बताया कि वह महिला कहीं आती जाती नहीं है। यह बात सुनकर ब्रह्मणि ने अपनी बेटी से धोबिन कि सेवा करने को कहा। लिहाज़ा अपने माता-पिता की बात मान वो कन्या रोज़ाना तडके ही उठ कर सोना धोबिन के घर जाकर, सफाई करती और अन्य सारे करके अपने घर वापस आ जाती। सोना धोबिन अपनी बहू से पूछती है कि तुम तो तड़के ही उठकर सारे काम कर लेती हो और पता भी नहीं चलता। बहू ने कहा कि माँजी मैंने तो सोचा कि आप ही सुबह उठकर सारे काम ख़ुद ही ख़त्म कर लेती हैं। मैं तो देर से उठती हूँ। इस पर दोनों सास बहू निगरानी करने लगी कि कौन है जो तडके ही घर का सारा काम करके चला जाता है। तब धोबिन ने देखा कि एक एक कन्या घर में आती है और सारे काम करके चली जाती है। रोज़ाना की तरह जब वो कन्या जाने लगी तो धोबिन ने पूछा कि आप कौन है तब कन्या ने साधू की सारी बातें उसे बताई। सोना धोबिन पति परायण थी, लिहाजा वो कन्या की बात मानने को तैयार हो गई। लेकिन उस वक्त उसके पति की स्वास्थ्य ठीक नहीं था लेकिन वो फिर भी कन्या के साथ उसके घर जाने को तैयार हो गई। लेकिन जैसे ही सोना धोबिन ने अपनी मांग का सिन्दूर कन्या की मांग में लगाया तो सोना धोबिन के पति की मौत हो गई। उसे इस बात की जानकारी हुई तो वो वापस लौटने लगी तब उसने सोचा कि रास्ते में कहीं पीपल का पेड़ मिलेगा तो उसकी परिक्रमा करके ही जल ग्रहण करेगी। उस दिन सोमवती अमावस्या थी। ब्रह्मण के घर मिले पूए- पकवान की जगह उसने ईंट के टुकडों से भँवरी दी और परिक्रमा की और उसके बाद जल ग्रहण किया। ऐसा करते ही उसके पति के मुर्दा शरीर में जान आ गई। तभी से इस व्रत की महिमा और बढ़ गई।सोमवती अमावस्या पर पीपल की पूजा का महत्वकहते हैं सोमवती अमावस्या पर खासतौर से पीपल के वृक्ष की पूजा का विधान है। इस दिन विवाहित स्त्रियां पीपल के वृक्ष की दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन से पूजा कर इसकी परिक्रमा करती हैं।सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान का महत्वयूं तो हर अमावस्या हिंदू धर्म में खास ही है लेकिन कहते हैं कि सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान का खास महत्व है। इसके महत्व के बारे में महाभारत में भी जिक्र मिलता है कहते हैं कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिक को सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा था कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त हो जाता है। कहते हैं इस पितृों की आत्मा की शांति के लिए भी व्रत किया जाता है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SpKeBG
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment