Valentine’s Week Days 2019/ फरवरी महीना शुरू हो चुका है और इसके साथ ही वेलेंटाइन डे (Valentine Day) का इंतजार भी। वेलेंटाइन डे तो 14 फरवरी को आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक पूरा हफ्ता वेलेंटाइन (Valentine’s Week Days) से जुड़ा होता है और यह सात दिन अपने आप में खास होते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो वेलेंटाइन वीक या वेलेंटाइन सप्ताह के हर दिन का अलग महत्व है। अब जबकि हर दिन का अलग महत्व है तो जाहिर है कि इनके नाम भी अलग होंगे। दुनिया के ज्यादातर देशों में वेलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसको लेकर कई बार कुछ अलग नजरिए भी सामने आते हैं लेकिन, बावजूद इसके लोगों और खासकर युवाओं को इस दिन या कहें इस पूरे हफ्ते का इंतजार रहता है। तो चलिए, यहां हम आपको बताते हैं, वेलेंटाइन डे से जुड़े इन सात दिनों के बारे में और ये भी कि इनका महत्व क्या है।7 फरवरी (रोज डे) : Rose Dayवेलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) की शुरुआत इसी दिन यानी 7 फरवरी पर ‘रोज डे’ से होती है। रोज यानी गुलाब। परंपरा ये है कि इस दिन लाल गुलाब से आप अपनों के प्रति प्यार का इजहार करते हैं। वैसे भी गुलाब जैसा खूबसूरत फूल दूसरा शायद ही कोई हो। लिहाजा, रोज डे गुलाब के लाल फूल के साथ ही मनाया जाता है।8 फरवरी (प्रपोज डे) : Propose Dayअगर आप भी किसी को प्रपोज करने के लिए बेकरार हैं तो यह दिन आपके लिए है। इसके लिए प्रॉपर प्लानिंग कीजिए और अपने दिल की बात जिससे आप कहना चाहते हैं, उससे कहिए। साथ में कोई खूबसूरत सा गिफ्ट यानी तोहफा ले जाना भी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।9 फरवरी (चॉकलेट डे) : Chocolate Dayबात शुरू हुई है तो फिर दूर तलक जाएगी। 9 फरवरी ऐसा ही दिन है। खास ये कि इसे चॉकलेट डे कहा जाता है। यानी अपने रिश्तों को चॉकलेट की मिठास के साथ आगे बढ़ाएं। इसके स्वाद के साथ प्रेम के दो मीठे बोल और फिर कहानी अगले दिन पर जाती है।10 फरवरी (टेडी डे) : Teddy Dayचॉकलेट से बात आगे बढ़ेगी और अब टेडी तक जाएगी। एक सॉफ्ट और खूबसूरत सा टेडी लेकर गिफ्ट कीजिए। ये आपके अपनों को इस बात का अहसास कराता रहेगा कि उनके प्रति आपकी भावनाएं इतनी ही खूबसूरत हैं।11 फरवरी (प्रॉमिस डे) : Promise Dayप्रॉमिस डे यानी वादों का दिन। और जब वादा करें तो उसे ताउम्र निभाने का भी संकल्प करें। इसलिए तो इस दिन यानी Promise Day का अपना महत्व है और बहुत खास है। रिश्तों की अपनी अहमियत होती है और इसके लिए वादों का निभाना भी उतना ही जरूरी है।12 फरवरी (हग डे) : Hug Dayएक प्रेम और अपनत्व का अहसास कराता हुआ दिन। यानी प्रेम और अपनत्व के भाव से गले मिलना।13 फरवरी (किस डे) : Kiss Dayये दिन भी वेलेंटाइन वीक में आता है। यह वेलेंटाइन सप्ताह का छठवां दिन होता है।14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) : Valentine’s Dayइस दिन यानी Valentine’s Day के साथ यह हफ्ता 14 फरवरी को समाप्त होता है। आमतौर पर कपल इस दिन अपने शेड्यूल में से वक्त निकालकर ज्यादा से ज्यादा साथ रहने की कोशिश करते हैं। वादों को निभाने और एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव दोहराया जाता है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2WxX8Nv
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment