Tuesday, February 19, 2019

Flipkart पर आज से शुरू हुई Mobiles Bonanza Sale, इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर्स

नई दिल्ली. नया मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं या फिर हो गए हैं बोर अपने पुराने स्मार्ट फोन से और सोच रहे हैं नया फोन लेने की तो एक बार फ्लिपकार्ट की मोबाल्स बोनांज़ा सेल का रूख ज़रूर कीजिए। जी हां...फ्लिपकार्ट ने आज से मोबाइल्स बोनांज़ा सेल का आयोजन किया है जो 19 फरवरी से 23 फरवरी, 2019 तक चलेगी। इस दौरान कई अलग अलग मोबाइल फोन पर आपको स्पेशल डील्स और शानदार डिस्काउंट ऑफर भी मिलेंगे। जिसका फायदा आप आज से ही उठा सकते हैं। इस सेल को फ्लिपकार्ट ने मोबाइल्स बोनांज़ा सेल का नाम दिया है। आजकल मार्केट में Realme 2 Pro, the Redmi Note 6 Pro, Asus ZenFone Max Pro M1, Asus ZenFone Max Pro M2, Realme C1 और Poco F1 जैसे स्मार्टफोन की काफी डिमांड है। और ये तमाम फोन आप इस मोबाइल्स बोनांज़ा सेल से कम कीमत में हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि अगर आपके पास एक्सिस बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड हैं तो आपको ईएमआई ट्रांजैक्शन्स पर भी 10 फीसदी अतिरिक्ट डिस्काउंट मिलेगा।किस फोन पर कितना डिस्काउंट?-Realme 2 Pro के 4 जीबी रैम वेरिएंट पर को 1 हज़ार रूपए का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल में ये फोन आपको 11,990 रुपये में मिल जाएगा।-शाओमी का Redmi Note 6 Pro 4 जीबी रैम वेरिएंट भी आपको 12,999 रूपए में मिल जाएगा। इस फोन पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।- Poco F1 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17,999 रुपये में मिलेगा।- Poco F1 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये तय की गई है।- Poco F1 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज को 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे।-Asus ZenFone Max Pro M1 जैसा स्मार्टफोन आपको 8,499 रुपये की कीमत पर मिलेगा।-Asus ZenFone Max Pro M2 आप 11,999 रुपये में हासिल कर सकेंगे। इस पर ग्राहकों को एक हज़ार का डिस्काउंट मिलेगा।वही खास बात ये कि इन फोन के अलावा फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांज़ा सेल में Vivo V9 Pro, Motorola One Power, Redmi Y2, Realme 2 जैसे ढेरों को फोन को भी शामिल किया गया है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2twWtyd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...