Tuesday, February 19, 2019

Khesri Lal Yadav Gana /खेसारी लाल यादव का सुनिए ये लेटेस्ट होली गाना, यू ट्यूब पर मचा रहा है धूम

नई दिल्ली.खेसारी लाल यादव के नाम से तो आप वाकिफ ही होंगे। भोजपुरी सिनेमा का जाना माना चेहरा हैं खेसारी लाल। इनकी फिल्में हो या फिरगाने..सब कुछ खूब धूम मचाते रहे हैं। अब ऐसा ही एक ओर गाना है होली के ऊपर जो इन दिनों खूब छाया हुआ है। ये गाना खेसारी लाल यादव का ही हैजो खासतौर से होली को लेकर है। वही अगले महीने होली है और उससे पहले ये गाना ज़बरदस्त हिट हो रहा है। जिसके बोल हैं ओढ़नी ओढ़ले बाड़ू। वही इस गाने को आवाज़ खुद खेसारी लाल यादव ने ही दी है तो गाने का म्यूज़िक दिया है शंकर सिंह ने। यू ट्यूब पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात ये है कि अभी गाने का वीडियो रिलीज़ नहीं किया गया है। अभी केवल इस गाने का ऑडियो ही मौजूद है। फिर भी ये गानाखूब ट्रेंड कर रहा है। इन दिनों डीजे पर ये भोजपुरी गाना खूब बज रहा है जिस पर डांस करना लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना चेहरा है। भोजपुरी फिल्में तो इनके नाम से ही चल जाती हैं। और इनकी फिल्मों में ज़बरदस्त एक्शन भी देखने को मिलता है। यही कारण है कि खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। आइए सुनाते हैं आपको खेसारी लाल यादव का ये गानाहाल ही में दबंग सरकार में नज़र आए थे खेसारी लाल यादवआपको बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म दबंग सरकार में नज़र आए थे जो काफी हिट साबित हुई। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EgMQtP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...