Tuesday, February 26, 2019

India Surgical Strike 2 Live Update / POK में भारत की कार्रवाई से पाक में हड़कंप, संसद में लगे इमरान खान Shame-Shame के नारे, पाकिस्तान ने जम्मू के सांबा में शुरू की फायरिंग

नई दिल्ली.भारतीय वायुसेना ने पीओके में घुसकर जैश के आतंकी हमलों पर न सिर्फ कार्रवाई की है बल्कि उन्हे पूरी तरह से नेस्तानाबूद में कर दिया है। 26 फरवरी ठीक सुबह ठीक 11.30 हुई विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस को विदेश सचिव विजय गोखले ने संबोधित किया। जिसमें उन्होने भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होने बताया कि जैश इस तरह के और आतंकी हमले के मूड में था इसकी जानकारी खुफिया विभाग से मिली थी जिसके चलते ये स्ट्राइक बेहद ज़रूरी थी।पहाड़ी इलाकोंऔर जंगलों में की कार्रवाई - विदेश सचिवविदेश सचिव ने जानकारी दी कि पीओके के आम लोगों को किसी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचाते हुए पहाड़ी इलाकों और जंगलों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।मसूद अज़हर के साले पर हुई कार्रवाई - विदेश सचिवइस हमले में मसूद अज़हर तो बच गया है लेकिन बताया गया है कि उसके सालेयुसूफ अज़हर को इसमें निशाना बनाया गया है। हालांकि अभी उसकी मौत की पुष्टि नहीं की गईहै।ज्यादा जानकारी हासिल की जा रही है।आपको बता दें कि ख़बर मिली है कि पुलवामा हमले का बड़ा बदला लेते हुए आज सुबह 3.30 बजे POK में घुसकर आतंकियों के अड्‌डे तबाह कर दिए हैं। सूत्रों की मानें तो भारतीय वायुसेना ने LoC पार कर PoK में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को नेस्तानाबूद कर दिया है। बताया जा रहा है कि बालाकोट, चकोटी, मुज्जफराबाद में ये एयर स्ट्राइक की गई है जिसमें 12 मिराज लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। मिराज के ज़रिए 1 हज़ार किलो बम आतंकी अड्‌डों पर गिराए गए हैं। खबर है कि इस हमले में 300 आतंकी मारे गए हैं। वही इस हमले के बाद अब भारतीय वायुसेना ने अपनी पूरी विंग को हाई अलर्ट पर कर दिया है ताकि पाकिस्तान की तरफ से किसी भी तरह के हमले का जवाब दिया जा सके।पीएम आवास पर हुई सीसीएस की बैठकपीएम आवास यानि7 LKM पर सीसीएस की बैठक हुईजिसमेंपीएम नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरूण जेटली, एनएसए चीफ अजीत डोभाल, गृह मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।इस्लामाबाद में भी बुलाई गई इमरजेंसी मीटिंगइधर भारतीय वायुसेना के पीओके में अटैक से पाकिस्तान में हलचल है।विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Nt0rRO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...