Tuesday, February 26, 2019

India Attack Pakistan Images /पाकिस्तान ने खुद दिए भारत के हमले के सबूत- जारी किए अपनी तबाही के फोटोग्राफ

नई दिल्ली. भारत ने पुलवामा हमले के बाद ऐसा करारा जवाब दिया कि पाकिस्तान बुरी तरह हिल गया है। वहां मातम का माहौल है। पाकिस्तान की सेना ने खुद माना है कि भारतीय वायुसेना ने इतनी सफाई से हमले किए कि उसको जवाब देने का मौका नहीं मिला। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि भारत के इस हमले में तीन आतंकी कैंपों में कम से कम 300 आतंकवादी और पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। एक चैनल के मुताबिक, भारत के इस हमले में जैश का कंट्रोल रूम तबाह हो गया जिसमें पाकिस्तानी सेना मौजूद थी। यहां हम आपको कुछ फोटोज दे रहे हैं जो खुद पाकिस्तानी सेना ने जारी किए हैं। इसमें ये बताया गया है कि किस तरह की तबाही वहां हुई है।न्यूज एजेंसी ने वायुसेना के सूत्रों के हवाले से बताया किबालाकोट के अलावा पीओके के मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाके में भी बमबारी की गई। 12मिराज विमानों ने1000 किलो बम बरसाए।जैश का कंट्रोल रूम अल्फा-3 उड़ा दिया गया।हमले वाली जगह एलओसी से करीब 50 किलोमीटर दूर है।14 फरवरी को हुए पुलवामा फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।पाक में हमले के बाद भारतीय वायुसेना हाईअलर्ट पर है। पश्चिमी सीमा पर एयरफोर्स के फाइटर्स कॉम्बैट पेट्रोलिंग कर रहे हैं। यह पाक के जवाबी हमले की स्थिति में विमानों को भारतीय सीमा में घुसते ही उड़ा देने की क्षमता रखते हैं। पाक से सटी पश्चिमी सीमा पर जामनगर, उत्तरलाई, जैसलमेर, जोधपुर, फलौदी, नाल सहित पंजाब के सभी एयरबेस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सैन्य सूत्रों ने कहा है कि हम पूरी तरह से तैयार हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve7Iro
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...