नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या मामले पर सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली 5 जजों बेंच इस पर सुनवाई करेगी। इस बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण औरजस्टिस एसए. नजीर शामिल हैं। माना जा रहा है कि यूपी सरकार और मामले से जुड़ा हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट से अपील कर सकता है कि मामले की सुनवाई जल्द और नियमित तौर पर की जाए। इस पर पांच जजों की बेंच ही फैसला लेगी। इसके पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को एक अलग याचिका दायर की। इसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या में विवादित जमीन पर पूजा का अधिकार दिया जाना चाहिए। स्वामी ने कहा कि उनकी याचिका पर सुनवाई जल्द की जाए। स्वामी भी इस सुनवाई के दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि पिछले साल कोर्ट ने साफ कर दिया था कि इस मामले में सिर्फ पक्षकार ही दलील दे सकते हैं। इसके बाद स्वामी ने अलग से यह याचिका दायर की है।14 याचिकाओं पर सुनवाईबता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2010 में अपने फैसले में अयोध्या की 2.77 एकड़ विवादित जमीन तीनों पक्षकारों (सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और रामलला) में बराबर बांटी थी। फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 14 याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन 14 याचिकाओं पर ही सुनवाई होगी।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GJd0b1
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment