Thursday, February 21, 2019

IPL 2019 Schedule /आईपीएल 23 मार्च से, 2 हफ्तों का शेड्यूल जारी; पहले मैच में धोनी की CSK और कोहली की RCB का मुकाबला

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2019 यानी IPL 2019 सीजन 12 का शेड्यूल जारी हो गया है। खास बात ये है कि फिलहाल सिर्फ पहले हिस्से और दो हफ्तों के लिए यह शेड्यूल जारी किया गया है। 23 मार्च को आईपीएल 12 का आगाज होगा। इस दौरान कुल 17 मैच खेले जाएंगे। बता दें कि इस साल के लिए आईपीएल शेड्यूल इसलिए देर से जारी किया गया है क्योंकि आईपीएल 2019 जिस दौरान खेला जाना है, तकरीबन उसी वक्त लोकसभा चुनाव भी होने हैं। लिहाजा, पहले दौर के लिए दो हफ्ते का आईपीएल 2019 शेड्यूल जारी किया गया है। इस साल पहला आईपीएल मैच (CSK vs RCB) 23 मार्च 2019 को एमएस. धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) के बीच होगा। आईपीएल कमेटी की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया- बीसीसीआई ने दो हफ्ते का शेड्यूल जारी किया है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और चुनाव की तारीखों को देखते हुए बाकी का शेड्यूल जारी किया जाएगा। IPL 2019 में 8 टीमें ले रही हैं हिस्सा दैनिक भास्कर पर जानिए टीम का नाम, कप्तान और उनके होम ग्राउंड।आईपीएल 2019 शेड्यूल टाइम टेबल (IPL 2019 Schedule Time Table)23 मार्च शनिवार : CSK vs RCB चेन्नई में (शाम)24 मार्च रविवार : KKR vs SRH कोलकाता में (दोपहर)24 मार्च रविवार : MI vs DC मुंबई में (शाम)25 मार्च सोमवार : RR vs KXIP जयपुर में (शाम)26 मार्च मंगलवार : DC vs CSK दिल्ली में (शाम)27 मार्च बुधवार : KKR vs KXIP कोलकाता में (शाम)28 मार्च गुरुवार : RCB vs MI बेंगलुरु में (शाम)29 मार्च शुक्रवार : RCB vs MI हैदराबाद में (शाम)30 मार्च शनिवार : KXIP vs MI मोहाली (दोपहर)30 मार्च शनिवार : DC vs KKR दिल्ली (शाम)31 मार्च रविवार : SRK vs RCB हैदराबाद (दोपहर)31 मार्च रविवार : CSK vs RR चेन्नई में (शाम)01 अप्रैल सोमवार : KXIP vs DC मोहाली में (शाम)02 अप्रैल मंगलवार : RR vs RCB जयपुर (शाम)03 अप्रैल बुधवार : MI vs CSK मुंबई में (शाम)04 अप्रैल गुरुवार : DC vs SRH दिल्ली में (शाम)05 अप्रैल शुक्रवार : RCB vs KKR बेंगलुरु में (शाम)

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NjJ5Ha
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...