नई दिल्ली. चाइनीज़ कंपनी शाओमी ने Mi 9 को आज लॉन्च करते हुए इसकी कीमत, स्पेशिफेशन और इसके फीचर्स पर से पर्दा उठा दिया है। कई बेहतरीन और हाई टेक फीचर्स के साथ ये फोन आपको 2,999 यूआन में मिलेगा। शाओमी के सीईओ लेई जुन ने बाकायदा एक इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जो Mi 8 का अपग्रेड है। वही आज लॉन्च इवेंट मेंइसके फीचर्स के साथ-साथ इसकी कीमत भी बताई गई है।इसके साथ -साथ Mi 9 Explorer Edition और Mi 9 SE को भी इस इवेंट में पेश किया गया। वही इन तीनों ही फोन की ग्लोबल लॉन्चिंग 24 फरवरी 2019 को होगी। Mi 9 की बात करें तो ये नया मॉडल होलोग्राफिक इल्यूज़न फिनिशकी खासियत तो लिए ही है साथ हीट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन को और भी खास बनाता है। जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा Mi 9 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।आइए आपको बताते हैं Xiaomi Mi 9 की कीमत (इंडियन करेंसी में) और इसके फीचर्स- 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल वाले Xiaomi Mi 9 की कीमत 2999 युआन रखी गई है जो भारतीय करेंसी के मुताबिक लगभग 31,748 रुपये होगी। ये शुरूआती कीमत है। जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Xiaomi Mi 9 की कीमत 3999 युआन यानि लगभग 42,391 रुपये रखी गई है।- Xiaomi Mi 9 को चार्ज करने के लिए वायरलेस पावर बैंक भी मिलेगा। जिसकी कीमत 149 तय की गई है जो भारतीय करेंसी के मुताबिक लगभग 1500 रूपए होगी।- इस फोन में 48 MP रीअर कैमरा दिया गया है।- इस फोन में 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।- ये नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Mi 8 का ही अपग्रेडेड वर्जन है।- Mi 9 के फीचर्स में ट्रिपल रियर कैमरा, वाटरड्रॉप नॉच, स्लिम बेजल्स, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्लास बैक फिनिशिंग भी है।- Xiaomi Mi 9 तीन रंगों में मिलेगा। लैवेंडर वाइलेट, ओशियन ब्लू और पियानो ब्लैक।- Mi 9 की बैटरी 3300mAh की है, जिसमें 27W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही यहां रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।- ये फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ मौजूद है। इसके फ्रंट में सिंगल कैमरा मौजूद है, इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है, वहीं सेकेंडरी कैमरा 12MP टेलीफोटो लेंस के साथ है। इसका थर्ड कैमरा 16MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल के साथ है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T5Pivo
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment