Monday, February 11, 2019

Promise Day Pic /आज प्रॉमिस डे को और बनाएं खास, भेजें ये प्रॉमिस डे पिक्स

नई दिल्ली. वेलेंटाइन वीक 2019 अपना आधा रास्ता तय कर चुका है। सात दिन का यह प्यार भरा हफ्ता वास्तव में कुछ खास होता है। इस हफ्ते में अगर रूमानियत का पुट है तो इसके साथ ही जिम्मेदारियों का अहसास और भावनाओं का मेल भी। वेलेंटाइन वीक का पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे। ज्यादा सोचने की जरूरत इसलिए नहीं क्योंकि यह दिन अपने नाम के साथ ही सबकुछ स्पष्ट कर देता है। जी हां, ये वादा या वादे करने का दिन है। प्रॉमिस डे ना सिर्फ वादा करने का दिन होता बल्कि अपने साथी को स्पेशल फील करने का एक अच्छा मौका होता. इस दिन ना सिर्फ आप प्रॉमिस करें बल्कि उस प्रॉमिस को निभाने का संकल्प भी करें। लेकिन, बात यहीं पर खत्म नहीं होती और ना होनी चाहिए। जिंदगी में आप अकसर वादे करते हैं। और जब वादा कर रहे होते हैं तो ये विचार भी जरूर करते हैं कि इनको निभाने की राह में जो भी मुश्किलें आएंगी उनको पार करने के बाद आप इन्हें पूरा करेंगे। हालांकि, वादा निभाना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका साथी आपकी मदद करता है। जिंदगी का सफर वादों और इरादों के साथ ही तो पूरा होता है। वादे करना काफी नहीं बल्कि इन्हें पूरा करना ही रिश्तों को लंबी उम्र देता है क्योंकि कई बार वादे करने के बाद लोग उन्हें भूल जाते हैं और फिर रिश्तों में एक खालीपन का अहसास शुरू होता है। नतीजा ये होता कि रिश्तों में अनबन शुरू होती है और कई बार नतीजा अफसोसनाक होता है। तो आप ये संकल्प ले की अपने रिश्तों पूरी निष्ठां से निभाए, पर अपने रिश्तों में मिठास भरने के लिए इस प्रॉमिस डे अपनों को कुछ हैप्पी प्रॉमिस डे वीडियो भेजें और प्रॉमिस डे विश करें।लिहाजा वादे दिल से और सोच समझकर करें। ये सोचकर करें कि आप अपने रिश्तों को लंबी उम्र या कहें ताउम्र निभाना चाहते हैं। इसके साथ ही ये भी सोच लें कि वादे पूरे होने पर आपसी भरोसा और प्रेम बढ़ता है। दरअसल, वादों की हकीकत ही ये होनी चाहिए कि उनको पूरा किया जाए। वादे करते वक्त ये भी दुआ और प्रण करें कि इन्हें आप पूरा जरूर करेंगे। बहरहाल, हम यहां आपको इस प्रॉमिस डे पर कुछ पिक्चर्स यानी तस्वीरें दे रहे हैं जो इस मौके को खास बनाने के लिए आपकी मदद करेंगी। इन्हें डाउनलोड करें और भेज दें जिनसे आप वादा कर रहे हैं और जिनको पूरा करने का आप खास इरादा अपने दिल में संजो चुके हैं। इन प्रॉमिस डे पिक्स के साथ-साथ आप अपने किसी ख़ास को प्रॉमिस डे विश करने के लिए हैप्पी प्रॉमिस डे कोट्स इमेजेज भी भेज सकते है।प्रॉमिस डे व्हाट्सप्प मैसेज के लिए क्लिक करें

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GzWBF0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...