नई दिल्ली. दुनिया में वो शख्स खोजना शायद मुश्किल है जिसने कभी किसी से कोई वादा न किया हो। सिर्फ यही ये बताने के लिए काफी है कि वादों की हमारी जिंदगी में क्या अहमियत है। वेलेंटाइन वीक चल रहा है और इसका पांचवा दिन होता है प्रॉमिस डे। सुनने में ज्यादा आसान और निभाने में शायद उतना आसान नहीं। दरअसल, बदलते वक्त के साथ प्रॉमिस काफी पॉपुलर शब्द हो गया है और अकसर इस शब्द को आप सुनते हैं। लेकिन, जब वेलेंटाइन वीक की हो और इसके साथ प्रॉमिस डे भी जुड़ जाए तो मामला अलग होता है। इस दिन आप जो वादा करते हैं तो उनका निभाने का प्रण या कहें संकल्प भी जरूर लें। ये नहीं कि हम वादा करें और फिर उन्हें भूल जाएं। प्रॉमिस डे आपको सिर्फ प्रॉमिस करने के लिए ही नहीं कहता, बल्कि इसके साथ एक और बात जो जेहन में आनी चाहिए वो है इन्हें पूरी शिद्दत से निभाने की कोशिश। कई बार आपके वादे ही आपकी जिंदगी की तस्वीर बदल देते हैं। ये वादे अगर पूरे हुए तो जिंदगी खुशदिल और खुशमिजाज और दुर्भाग्य से ये पूरे नहीं किए जा सके तो फिर.....कई बार अंजाम दुख देने वाला होता है। इसलिए वादों को पूरा करने का संकल्प करें, और इस प्रॉमिस डे अपने रिश्तों मजबूत करें. रिश्तों और खास बनाने के लिए आप अपनों को कुछ बढ़िया से प्रॉमिस डे कोट्स भेजें। इसलिए हम यहाँ पर आपके लिए कई सारे खूबसूरत कोट्स इमेजेज लाये है जिन्हे आप व्हाट्सप्प और फेसबुक के जरिये शेयर कर सकते है।इसलिए जब भी वादे करें तो उनके साथ ये भी प्रण करलें कि इनको निभाना भी आपको ही है। दरअसल, वादे अगर पूरे होते हैं तो रिश्तों में भरोसा बढ़ता है। और जब रिश्तों में भरोसा बढ़ता है तो फिर आपकी जिंदगी में एक नई रोशनी एक नई ऊर्जा आती है। कई बार कहा जाता है कि वादों का टूटना जैसे रिश्तों की सांस टूटना। अगर आप इस बात पर गंभीरता से विचार करेंगे तो पाएंगे कि ये सही है। क्योंकि वादों की खूबसूरती उन्हें करने में नहीं बल्कि निभाने में है। बहरहाल, हम यहां आपको इसी प्रॉमिस डे से जुड़े कुछ कोट्स दे रहे हैं। इससे भी बेहतर बात ये कि इन कोट्स के साथ आपको तस्वीरें भी मिल रही हैं। यानी तस्वीर और कोट्स एक साथ। इन्हें डाउनलोड कीजिए और भेज दीजिए उन्हें जिनसे आप कुछ कहना चाहते हैं। आप इन रिश्तों को और ख़ास बनाने के लिए कुछ प्रॉमिस डे वीडियो भी शेयर कर सकते है। जिन्हें आप ये अहसास दिलाना चाहते हैं कि इन वादों के साथ आपकी भावनाएं भी जुड़ी हैं और इनको पूरा करने का इरादा और संकल्प भी।खूबसूरत प्रॉमिस डे इमेजेज के लिए क्लिक करें
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2UP9z5N
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment