Wednesday, March 13, 2019

मल्टीस्टाटर कलंक का टीज़र रिलीज़, देखकर रौंगटे हो जाएंगे खड़े, 21 साल बाद साथ दिखेंगे संजय दत्त और माधुरी

नई दिल्ली. जिसका इंतज़ार था वो दिन आ ही गया। संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरूण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर कलंक का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। यानि फिल्म की पहली झलक नज़र आ गई है। कलंक फिल्म का टीज़र बेहद ही दमदार है जिसे देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। ये एक पीरियड फिल्म है जिसमें प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है और फिल्म की पहली झलक से ही ये लग रहा है कि मल्टीस्टारर कलंक फिल्म बॉक्सऑफिस पर ज़रूर धूम मचाएगी। कलंक 17 अप्रैल, 2019 को रिलीज़ होगी। हाल ही में कलंक के टीज़र से पहले फिल्म की कास्ट के कुछ लुक जारी किए गए थे जिससे इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ गई थी। वो बेसब्री से टीज़र का इंतज़ार कर रहे थे और आज कलंक फिल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है।21 साल बाद साथ नज़र आएगी संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ीखास बात ये है कि कलंक फिल्म से 21 बाद संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ नज़र आएंगे। यही कारण है कि इनके फैंस में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।बिग बजट मूवी है कलंककलंक का कुल बजट 80 करोड़ बताया जा रहा है। करन जौहर और साजिद नाडियाडवाला दोनों मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। वही फिल्म के हिट होने का अंदाज़ा अभी से लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस फिल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट एक बार फिर से साथ नज़र आएंगे। जब-जब ये जोड़ी बड़े पर्दे पर आई है तब-तब वो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2u3xDqj
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...