Wednesday, March 13, 2019

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 11 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। और सात चरणों में मतदान के बाद 23 मई को फैसले का दिन तय किया गया है। जब देश को नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा। वही अब सभी दल उम्मीदवारों के नाम तय करने और उनकी घोषणा करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से 6 पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।नई दिल्ली - बृजेश गोयलपूर्वी दिल्ली - आतिशीनॉर्थ ईस्ट दिल्ली - दिलीप पांडेदक्षिण दिल्ली - राघव चड्ढाचांदनी चौक - पंकज गुप्ताउत्तर पश्चिम दिल्ली - गुग्गन सिंह रंगापश्चिमी दिल्ली सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान बाकीआम आदमी पार्टी ने 6 सीटों पर तो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है लेकिन अभी एक सीट पर पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले है। पश्चिमी दिल्ली सीट से प्रत्याशी के नाम का ऐलान अभी बाकी है।फिलहाल सभी सीटों पर है बीजेपी का कब्ज़ाध्यान देने वाली बा ये है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों की सातों सीटों पर कमल खिला था। यानि कि दिल्ली से सभी सांसद बीजेपी के हैं। जबकि 2014 में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए थे। वही इस बार सियासी समीकरण किस करवट पलटेगा ये तो 23 मई को ही पता चलेगा।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XWVdlY
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...