Wednesday, March 13, 2019

गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक संपन्न- राहुल, सोनिया के अलावा प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

नई दिल्ली. तकरीबन 58 साल बाद कांग्रेस कार्यसमिति यानि सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। आगामी लोकसभा चुनावों से पहले आज चिंतन और गहन मंथन के लिए तमाम कांग्रेस नेता गुजरात के अहमदाबाद में आज जुटे हैं। इस बैठक में शिरकत करने के लिए सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी पहुंच चुकीं हैं। इससे पहले कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक गुजरात मेंं 1961 में हुई थी। इस बैठक में आज पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस में शामिल होंगे। बैठक के बाद कांग्रेस की जन संकल्प रैली होगी। जिसमें महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी पहली बार भाषण दे सकती हैं।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JlroZt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...