Wednesday, March 13, 2019

सपना चौधरी ने गोली चल जा‌वेगी गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली. सपना चौधरी के नाम से आज हर कोई वाकिफ है। इनके डांस का जादू ऐसा चला कि आज हर कोई केवल इनकी एक झलक पाना चाहता है।वही जब-जब सपना चौधरी का कोई डांस वीडियो रिलीज़ होता है तो उसे वायरल होते देर नहीं लगती और सभी को वो वीडियो ज़रूर पसंद आती है। अब सपना चौधरी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सपना हमेशा की तरह गजब का डांस करती नज़र आ रही हैं। हरियाणवी सुपरहिट सॉन्ग गोली चल जावेगी पर सपना का डांस बस देखते ही बनता है। इस वीडियों की खासियत है इसमें इस्तेमाल किए खास इफेक्ट। जी हां...इस गाने में कुछ खास इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। यही कारण है कि दर्शकों और सपना चौधरी के फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। चलिए पहले आप भी देखिए सपना चौधरी की ये डांस वीडियोView this post on InstagramI love to dance on my songs #golichaljavegii🔫🔫🔫🔫🔫 @pawanchawla2010 #song #track #dance #masti #goli #instagram #instagrammer #socialmedia #performerA post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on Mar 4, 2019 at 4:57am PSTआपको बता दें कि सपना चौधरी ने खुद अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जब भी वो कोई वीडियो शेयर करती हैं तो फैंस को वीडियो काफी पसंद आती है और वो इसे शेयर भी जमकर करते हैं। सपना चौधरी के इस वीडियों को लाखों बार देखा जा चुका है। और फैंस ने कमेंट में जमकर सपना चौधरी की तारीफ भी की है। वही सपना चौधरी अब बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी है। फरवरी में ही उनकी दोस्ती के साइड इफेक्ट रिलीज़ हुई थी।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HefRZR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...