नई दिल्ली. पाकिस्तान से रिहा होकर भारतीय वायुसेना के जाबाज़ विंग कमांडर अभिनंदन अपने देश लौट चुके हैं। शुक्रवार रात 9.15 बजे उनकी वतन वापसी हुई। अब देशवासी अपने इस रीयल हीरो के बारे में सब कुछ जानने के लिए बेताब हैं। उनसे जुड़ी हर बात..हर किस्सों को समेटना चाहते हैं ...शुक्रवार को जब वो अटारी बॉर्डर पार कर अपने वतन लौटे तो इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नज़र आई थीं जिनके बारे में भी अब लोग जानना चाहते हैं कि वो आखिरकार कौन थीं...किसी ने कहा कि वो अभिनंदन की पत्नी थीं तो किसी ने उन्हे अभिनंदन का रिश्तेदार बताया लेकिन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए हम आपको बा रहे हैं कि वो महिला आखिरकार कौन थीं?दरअसल, बताया जा रहा है कि वो महिला पाकिस्तान विदेश विभाग में भारत मामलों की डायरेक्ट हैं, जिनका नाम डॉ फरिहा बुगती है। आपको बता दें कि फरिहा बुगती पाकिस्तान विदेश सेवा यानि एफएसपी की वो अधिकारी हैं, जो भारतीय विदेश सेवा यानि आईएफएस के समकक्ष है। डॉ फरिहा बुगती ही कुलभूषण जाधव मामले को भी देख रही हैं।आपको बता दें कि शुक्रवार रात को अभिनंदन के साथ सीमा तक ये डॉ. फरिहा बुगती भी मौजूद रहीं थीं। अभिनंदन 27 फरवरी से पाकिस्तान की गिरफ्त में थे वो पाकिस्तान के F16 से लोहा लेते हुए पीओके में जा गिरे थे जिसके बाद भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया था।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NCSCsR
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment