Sunday, March 3, 2019

Bhojpuri Song 2019 /विंग कमांडर अभिनंदन पर भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया ये भोजपुरी गाना, देखें वीडियो

नई दिल्ली. विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी के चर्चे आज केवल भारत में ही नहीं हो रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया इस जाबाज़ का लोहा मान लिया है। सकुशल अभिनंदन की वतन वापसी हो चुकी है लोगों ने पूरे जोश और एक तरह से दीवाली ही मना डाली है। वही अब अभिनंदन की बहादुरी, साहस और जज्बे पर गाने भी बनने लगे हैं। हाल ही में भोजपुरी गायक पवन सिंह ने वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पर भोजपुरी गाना बना दिया है। भोजपुरी एक्टर और गायक पवन सिंह का अभिनंदन का अभिनंदन है गाना बनते ही अब खूब धूम भी मचा रहा है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं, सुन रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने के बोल इतने दमदार है कि आप भी सुनेंगे तो देशभक्ति का जज्बा आपके भीतर जाग उठेगा। पहले आप भी सुनिए येे भोजपुरी गानाआपको बता दें कि भोजपुरी गायक और एक्टर पवन सिंह पहले भी देशभक्ति गीत बना चुके हैं जिन्हे लोग काफी पसंद कर चुके हैं। वही अब पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना काफी धूम भी मचा रहा है। यू ट्यूब पर लोग इसे खूब सर्च भी कर रहे हैं। इस गाने को आवाज़ दी है पवन सिंह ने तो गीत आर आर पंकज का है। वही म्यूज़िक छोटे बाबा ने दिया है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C1tffB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...