अमृतसर. दो दिन से ज्यादा वक्त तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहे विंग कमांडर अभिनंदन सिंह भारत वापस आ चुके हैं। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रात 9 बजकर 21 मिनट पर उन्होंने अपनी मातृभूमि पर कदम रखे। ब्लू कोट, व्हाइट शर्ट और ग्रे कलर की पैंट में वो किसी योद्धा की तरह अपने सहयोगी अफसरों से मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनंदन ने देश की धरती पर कदम रखने के बाद कहा- मैं अपने वतन लौटकर बेहद खुश हूं। इस वीर की बाईं आंख के नीचे चोट के निशान नजर आए।इस मौके पर इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी की एक टीम मौजूद थी। भारतीय वायुसेना, हाईकमीशन और खुफिया एजेंसियों के अफसर भी मौजूद थे।आगे क्या होगा?इंटरनेशनल रेड क्रॉस सोसायटी की एक टीम अब अभिनंदन का चेकअप कर चुकी है। इसके बाद अब दिल्ली में उनका कम्पलीट मेडिकल चेकअप होगा। इसके बाद डीब्रीफिंग की जाएगी। इसी दौरान वो परिवार से भी मिलेंगे। रेड क्रॉस इंटरनेशनल की टीम मेडिकल चेकअप क्यों करती है? ये जानना जरूरी है। ऐसा जिनेवा संधि और अंतरराष्ट्रीय नियमों के लिहाज किया जाता है। इस दौरान ये पता लगाया जाता है कि शत्रु देश ने सौंपे गए शख्स को किसी तरह की शारीरिक प्रताड़ना या कोई नशीली दवा तो नहीं दी। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ये रिपोर्ट वायुसेना को सबसे पहले सौंपी जाएगी। इसके बाद वायुसेना की स्पेशल मेडिकल टीम नए सिरे से जांच करेगी। यहां भी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी और ये भारत सरकार को सौंपी जाएगी। वायुसेना के अफसर उनसे बातचीत करेंगे। उनकी मानसिक स्थिती की भी जांच की जाएगी। ये सब उस रिपोर्ट का हिस्सा होगा जो भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय को सौंपी जाएगी।पाकिस्तान की ओछी हरकतशुक्रवार को भारत ने भले ही बीटिंग द रिट्रीट रद्द कर दी हो लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया था। माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस मौके का इस्तेमाल प्रोपेगंडा के लिए कर रहा था। रिहाई के पहले पाकिस्तान ने उनका एक और वीडियो जारी किया। माना जा रहा है कि अभिनंदन पर विदेश और रक्षा मंत्रालय बाद में विस्तृत बयान जारी करेंगे।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SxvzQV
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment