Saturday, March 2, 2019

भारत पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन, बीएसएफ-वायुसेना के अफसरों ने किया रिसीव- देखें PHOTOS

अमृतसर. दो दिन पहले पाकिस्तान की हिरासत में पहुंचे देश के वीर और जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान शुक्रवार रात 9.21 मिनट पर भारत पहुंच गए। पहले उनके आने का वक्त दोपहर 2 फिर शाम 5 बजे बताया गया। लेकिन, कागजी कार्रवाई के नाम पर पाकिस्तान ने देरी की। बहरहाल, अभिनंदन का अभिनंदन वायुसेना और बीएसएफ के अफसरों ने किया। वाघा बॉर्डर से उन्हें राजासांसी एयरपोर्ट ले जाया गया। यहां से वो दिल्ली पहुंचेंगे और वहां परिवार से मुलाकात के बाद आराम करेंगे। इसके बाद उनका मेडिकल चेकअप और डी ब्रीफिंग होगी।बता दें कि सोमवार को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तानी विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन अपने मिग-21 विमान से एलओसी के पार चले गए थे। इसी दौरान उनका विमान क्रैश हो गया था। जिसके बाद वे वहीं पर सेना की गिरफ्त में फंस गए थे। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी ओर से शांति के कदम के तौर पर अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा। इससे पहले भारत ने पाक से कहा था कि वह तत्काल और बिना शर्त अभिनंदन को रिहा करे। पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेकते हुए अभिनंदन की बिना शर्त रिहाई पर हामी भर दी थी। देश अपने वीर सपूत का बेसब्री और बेकरारी से एकटक इंतजार कर रहा था। bhaskar.com आपको इसकी कुछ खास तस्वीरें दे रहा है। एयरफोर्स की टीम रिसीव करेगीविंग कमांडर अभिनंदन को वाघा-अटारी बॉर्डर पर एयरफोर्स की टीम ही रिसीव करेगी। न्यूज एजेंसी ने यह साफ कर दिया है।Visuals from Attari-Wagah border; Wing Commander #AbhinandanVarthaman to be received by a team of Indian Air Force. pic.twitter.com/C4wv14AEAd— ANI (@ANI) March 1, 2019इसी काफिले में हैं अभिनंदनयह चित्र न्यूज एजेंसी ने जारी किया है। विंग कमांडर अभिनंदन को इसी काफिले में लाहौर से वाघा बॉर्डर लाया गया।Pakistan: Visuals from Wagah in Lahore; IAF Wing Commander #AbhinandanVarthaman will soon be handed over to the Indian Air Force at Attari-Wagah border pic.twitter.com/xEPghVgNzi— ANI (@ANI) March 1, 2019

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6VNiA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...