Saturday, March 2, 2019

Abhinandan Return News Live / पुलवामा में सुरक्षा बलों को फिर निशाना बनाने की कोशिश, जम्मू-कश्मीर में चल रही है बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली. विंग कमांडर अभिनंदन देश लौट चुके हैं और आज दिल्ली के आर्मी अस्पताल में अभिनंदन की मेडिकल जांच की जाएगी। वही एक बार फिर जम्मू कश्मीर मे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है। रात तीन बजे त्राल मेें आईईडी धमाका हुआ जिसमें एक शख्स के घायल होने की खबर है। ये धमाका सुरक्षा बलों के गश्ती दल के गुज़रने से ठीक पहले हुआ। वही अभिनंदन की वापसी के बाद जम्मू कश्मीर मे आतंक से निपटने के लिए बड़ी कार्रवाई चल रही है। यहां जमात ए इस्लामी की संपत्ति को सील किया जा रहा है। कई अस्पताल और स्कूल सील कर दिए गए हैें।1 मार्चको रात 9.15 बजे हुई अभिनंदन की वतन वापसीशुक्रवार रात 9.15 बजे आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका पूरे देशवासियों को इंतज़ार था। विंग कमांडर अभिनंदन देश लौटे और अटारी बॉर्डर पर बीएसएफ के अधिकारियों ने अभिनंदन का स्वागत किया मैं इस मौके पर अटारी बॉर्डर पर भारी तादाद में लोग पहुंचे हुए थे जिन्होंने अभिनंदन का जोश के साथ स्वागत किया।क्या था पूरा मामला?दरअसल, 27 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान की तरफ से भारत के सैन्य प्रतिष्ठाोनों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। उनके कई विमान भारतीय सीमा की तरफ आते हुए देखे गए थे जिनमें से एक विमान F16 को भारत के जाबांज़ विंग कमांडर अभिनंनदन ने ढेर कर दिया लेकिन दुर्घटनावश इस दौरान हमारा मिग 21 बाइसन विमान भी क्रैश हो गया जो पीओके में जा गिरा। मिग 21 में सवार पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने अपने कब्ज़े में ले लिया था।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tpm3Ea
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...