नई दिल्ली. दिल्ली विकास प्राधिकरण यानि डीडीए के फ्लैट पाने की इच्छा हर किसी को होती है। हर साल डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स का आवंटन करता है। लिहाज़ा 2019 के लिए भी अब आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। 25 मार्च, 2019 से डीडीए फ्लैट्स के लिए आवेदन किया जा सकेगा। हर बार की तरह इस बार भी ड्रा के ज़रिए ही फ्लैट्स बांटे जाएंगे। जो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद ही निकलेगा। अगर आपको इस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी चाहिए तो आपको डीडीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/2B0uvjY जहा आप लॉग इन कर सकते हैंडीडीए हाउसिंग स्कीम 2019 में 18 हज़ार फ्लैट्स का होगा आवंटनबताया जा रहा है कि इस बार डीडीए हाउसिंग स्कीम 2019 में आवंटित किए जा रहे फ्लैट्स की संख्या बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है तकरीबन 8 हज़ार फ्लैट्स बढ़ाए गए हैं, लिहाज़ा इस बार लगभग 18 हज़ार फ्लैट्स आवंटित होंगे। हर वर्ग के लिए फ्लैट्स की संख्या तय कर दी गई है। आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 7500, एलआईजी के लिए 8800, एमआईजी के लिए 2250, एचआईजी के लिए 450 फ्लैट निर्धारित किए गए हैं।नरेला और वसंतकुंज के हैं फ्लैट्स (DDA Flats Vasant Kunj and Narela)इस बार जो फ्लैट आवंटित होंगे वह नरेला और वसंत कुंज में स्थित होंगे। खास बात यह है कि इस बार वह लोग भी आवेदन कर सकेंगे जिनके पास दिल्ली में 67 वर्ग मीटर फ्लैट है। लेकिन इससे ज्यादा साइज के फ्लैट के मालिक इस स्कीम में अप्लाई नहीं कर सकेंगे।लॉकिंग पीरियड की भी है शर्तखास बात ये है कि EWS फ्लैट खरीददारों को इस बार स्कीम में करीब 3 लाख तक की छूट मिलने जा रही है, वही इन फ्लैटों पर 5 साल का लॉकिंग पीरियड भी तय किया गया है ताकि आप ये फ्लैट ना बेच पाएं।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H3JvAX
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment