नई दिल्ली. 26 फरवरी, 2019 को पीओके में घुसकर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बालाकोट कैंप पर एयरस्ट्राइक करने के सबूत एयरफोर्स ने सरकार को सौंप दिए हैं। सूत्रों की मानें तो बुधवार को एयरफोर्स ने ये सबूत सरकार को दिए हैं और उसमें कहा गया है कि तकरीबन 80 फीसदी उनके निशाने सीधे टारगेट पर लगे हैं। कहा जा रहा है कि वायुसेना ने सरकार को 12 पेज की रिपोर्ट दी है। जिसमें वायुसेना ने बालाकोट की हाई रेज़ोलेशन तस्वीरें भी दी है।सरकार लेगी रिपोर्ट सार्वजनिक करने का फैसलावही ये रिपोर्ट सार्वजनिक होगी या नहीं इस बात का फैसला केंद्र सरकार ही लेगी। केंद्र सरकार के कहने पर ही बालाकोट कैंप पर एयर स्ट्राइक के सबूत सार्वजनिक किए जाएंगे।आतंकी ठिकानों पर थी कार्रवाईजैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए ये पूरी कार्रवाई की गई थी। 26 फरवरी, 2019 को सुबह 3.30 बजे ये एयर स्ट्राइक की गई थी। जिसमें बालाकोट, चकोटी और मुज्जफराबाद में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। वही अब बालाकोट कैंप पर की गई कार्रवाई के सबूत सौंप दिए हैं। आपको बता दें कि वायुसेना ने हाल ही में अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिशन पूरी तरह से सफल रहा है और अगर पाकिस्तान का कुछ नुकसान नहीं हुआ है तो उनकी वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसकर हमला करने की कोशिश क्यों की?
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hgp82R
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment