नई दिल्ली. होली (Holi) का नाम सामने आते ही रंग और पकवान के साथ मस्ती भी याद आती है। एक ऐसा त्योहार जहां किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता। लोग रंगों के इस त्योहार पर तमाम गिले-शिकवे भूलकर गुलाल और रंग से होली खेलते हैं। होली मौज मस्ती का त्योहार है। लेकिन बदलते वक्त का असर इस त्योहार पर भी पड़ा है। अब रंगों में केमिकल्स का भी इस्तेमाल होने लगा है और ये त्वचा यानी स्किन को कई तरह के नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ रंगों की वजह से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। लिहाजा, ये त्योहार मनाइए और जमकर खुशियां बांटिए। खूब डांस, गाना, मस्ती और पकवानों का लुत्फ लें। लेकिन, रंग खेलते वक्त कुछ सावधानियां जरूर रखें। यहां हम आपको ऐसे ही 10 खास टिप्स दे रहे हैं (Holi Safety Tips and Tricks) जो इस होली पर आपको ना सिर्फ सुरक्षित रखेंगे बल्कि त्योहार का आनंद भी दोगुना कर देंगे। क्योंकि सावधानी में ही सुरक्षा है।Holi 2019 Songs / होली के ये स्पेशल गाने आपके सेलिब्रेशन को कर देंगे दुगना, देखें वीडियोस्किन का रखें खास ख्याल (Holi Tips for Skin)बाजार में कई तरह के रंग उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ में लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट और माइका जैसे केमिकल्स का भी इस्तेमाल होता है। इस तरह के केमिकल्स से बने रंग उन लोगों को खासतौर पर काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं जिनकी त्वचा संवेदनशील (Sensitive skin) होती है। इस तरह के रंगों से मुहासे, एलर्जी और एग्जिमा जैसी त्वचा संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।Holi 2019 Whatsapp Status/ होली पर अपनों को भेजिए ये शानदार वाट्सऐप स्टेटस, और धूमधाम से मनाइए ये रंगों का त्योहारऔर आंखों के लिए क्या? (Holi Tips for Eyes)केमिकल वाले रंगों से आंखों को भी बहुत नुकसान हो सकता है और कई मामलों में तो ये काफी गंभीर रूप धारण कर लेता है। अगर ये रंग आंखों में लगते हैं तो इससे आंखों में जलन हो सकती है। आंखें लाल हो सकती हैं। इसके अलावा कंजक्टिवाइटिस और एलर्जी हो सकती है।इन 10 बातों का रखें ध्यान और मनाएं सुरक्षित होली (Holi Safety Tips and Tricks)बेहतर होगा प्राकृतिक रंगों यानी नैचुरल कलर्स का इस्तेमाल करें।पूरी बांह यानी फुल स्लीव्स के कपड़ों को ही तवज्जो दें।रंगों में भीगने से पहले शरीर पर तेल लगाएं। ऐसा ही बालों के लिए भी करें। बेहतर होगा कि नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाए। इससे रंग आपकी स्किन को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे।एक्सट्रीम डार्क कलर्स यानी बहुत गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें। ना खुद खरीदें और दूसरों को भी यही सलाह दें।;कोशिश ये करें कि कोई भी रंग मुंह, नाक या फिर आंख में ना जाए।होली खुशियों का त्योहार है। इसलिए इसे सुरक्षित तरीके से मनाएं। नशीले पदार्थों या अल्कोहल का सेवन ना करें।बच्चों का विशेष ख्याल रखें। अगर वे रंग खेल रहे हैं तो बड़े जरूर करीब हों और नजर रखें।होली खेलने के बाद या दौरान अगर त्वचा में जलन हो, आंखों में धुंधलापन या खुजली हो या फिर सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर से सलाह लें।बहुत देर तक पानी में ना रहें। बच्चों का ध्यान इस मामले में ज्यादा रखें।कान में भी पानी ना जाने दें। केमिकल वाले कलर्स का पानी आपके कान को भी नुकसान पहुंचा सकता है।Holi Images 2019 /होली पर खूब उड़ाएं अबीर गुलाल और अपनों को इस अंदाज़ में कहें हैप्पी होली, भेजें होली इमेजेस
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TWV7Md
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment