Thursday, March 21, 2019

Sapna Choudhary Holi Dance/ सपना चौधरी का होली पर डांस वीडियो, देखें कैसे कान्हा संग ब्रज की होली को साकार किया

Sapna Choudhary Holi Dance Video/ सपना चौधरी के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इस हरियाणवी डांसर और सिंगर ने देश ही नहीं विदेश में भी धूम मचा रखी है। उनके डांस वीडियो इतने लाइक और शेयर किए जाते हैं कि कई बार तो उनको गिनना भी मुश्किल होता है। बहरहाल, देश में हर तरफ होली का माहौल है। रंग, पिचकारी और पकवानों के साथ संगीत का रिश्ता प्राचीन है। रंगों से सराबोर लोग थाप पर थिरकते नजर आते हैं तो इस त्योहार का मजा दोगुना हो जाता है। सपना चौधरी का होली से ही जुड़ा एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। ये बहुत नया तो नहीं है लेकिन होली है तो यह ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है। सपना के डांस का हर अंदाज और स्टेप निराला होता है और इस वीडियो में भी आप देख सकते हैं कि होली के मौके को सपना ने किस तरह यादगार बनाया है।स्टेज पर सपना की एंट्री के पहले कान्हा और राधा के रूप में दो कलाकार डांस करते नजर आते हैं। उनके इस नृत्य में पारंपरिक कलात्मकता है। एक-एक स्टेप सधा हुआ है और आप उनके अंदाज पर मोहित हो जाएंगे। कुछ ही देर में सपना चौधरी की स्टेज पर एंट्री होती है। फिर जो समां सपना बांधती हैं उसका तो कहना ही क्या? बिल्कुल नया अंदाज और सधे हुए कदमों के साथ सपना दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं। यलो यानी पीले ड्रेस में सपना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी सपना चौधरी के इस होली डांस वीडियो का आनंद ले सकते हैं।वैसे आपको बताते चलें कि सपना चौधरी अब डांस, वीडियो और टीवी शोज से निकलकर बॉलीवुड में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्सरिलीज हुई और इसी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पारी का आगाज किया। फिल्म में वो एक पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई बड़ी कामयाबी हासिल ना की हो लेकिन सपना चौधरी के फैन्स को उनकी हर अदा पसंद आई।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JrdhBP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...