नई दिल्ली. विश्व कप 2019 में अब बहुत कम वक्त बचा है। भारतीय टीम को इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के साथ सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में 3-2 से मिली हार और खिलाड़ियों के खराब फॉर्म ने इस दावे पर सवालिया निशान भी लगा दिए हैं। टीम इंडिया ने शुरू के दो मैच जीते लेकिन आखिरी तीन मैचों में उसे शर्मनाक पराजय मिली। अब वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया कैसी और क्या हो? इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। यहां हम आपको वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया से जुड़े पांच बड़े सवालों की जानकारी दे रहे हैं जो टीम सिलेक्शन से पहले उठ रहे हैं। और इनका जवाब सिलेक्टर्स को खोजना ही होगा।1) ऋषभ पंत: कितने कारगरऋषभ पंत को धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे में उन्हें टीम में खिलाया गया। 21 साल के इस विकेटकीपर-बैट्समैन ने मोहाली में 24 गेंद पर 36 रन बनाए। लेकिन, दो स्टंपिंग और एक कैच भी छोड़ा। इसके पहले भी उनकी औसत विकेटकीपिंग को लेकर सवाल उठते रहे हैं। मोहाली में तो दर्शक उनकी खराब विकेट कीपिंग से इस कदर खफा थे कि स्टेडियम में ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजते रहे। दिल्ली वनडे में उन्होंने 16 रन बनाए और एक गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। उनकी गंभीरता पर सवाल उठना लाजिमी हैं। जवाब सिलेक्टर्स को देना होगा। आखिर वर्ल्ड कप 2019 का सवाल है।2) केएल. राहुल: क्या तीसरे ओपनर होंगे?ऑस्ट्रेलिया के पिछले साल के दौरे के बाद से ही हमारे रेग्युलर वनडे ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा जोड़ी के तौर पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसमें से अपवाद के तौर पर आप मोहाली वनडे हटा दीजिए। लोकेश राहुल ने जब टीम इंडिया में वापसी की तो दो टी20 में 50 और 47 रन बनाए। उन्हें एक ही वनडे में जगह मिली और वो भी निचले क्रम में, वहां वो चले नहीं। अब सवाल यह है कि क्या राहुल को तीसरे ओपनर के तौर पर वर्ल्ड कप 2019 की टीम में जगह मिलनी चाहिए? सवाल इसलिए मुश्किल है क्योंकि इस दौड़ में आप अजिंक्य रहाणे को बाहर नहीं रख सकते। हालांकि, राहुल के बारे में ये कहा जा सकता है कि वो इस फॉर्मेट मेंबेहतर विकल्प हैं।3) युजवेंद्र चहल: क्या लय खो चुके हैं?पहले साउथ अफ्रीका और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया। पिछले साल के इन दो दौरों पर चहल ने लाजबाव प्रदर्शन किया। तब ये कहा जाने लगा कि युजवेंद्र चहल की वर्ल्ड कप 2019 की टीम में जगह पक्की है। दिक्कत शुरू हुई ऑस्ट्रेलिया के हालिया भारत दौरे से। ग्लेन मैक्सवेल ने टी20 में उनकी जमकर धुनाई की। दूसरे टी20 में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 47 रन उड़ा दिए। मोहाली में 10 ओवर में 80 रन दिए और भारत जीता-जिताया सा मैच गंवा बैठा। दूसरी तरफ, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सवाल ये है कि क्या चहल को वर्ल्ड कप 2019 की टीम इंडिया में जगह दी जानी चाहिए? 4) अम्बाति रायडू: नंबर 4 पर कितने कामयाब?ये भी बहुत बड़ा सवाल है कि कोहली के बाद बैटिंग ऑर्डर में किसको रखा जाना चाहिए। अम्बाति रायडू लंबे वक्त से टीम का हिस्सा हैं लेकिन 33 साल के इस बल्लेबाज के प्रदर्शन में निरंतरता बिल्कुल नहीं दिखी। शुरुआती तीन वनडे में उन्होंने 13,18 और 2 रन ही बनाए। लिहाजा, अंतिम 11 से बाहर हो गए। अब यहां विजय शंकर उनको चुनौती दे रहे हैं। रायडू ने 55 वनडे में 47.05 की औसत से रन बनाए हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्या वो जिस फॉर्म से जूझ रहे हैं, उसके साथ इंग्लैंड में कारगर साबित हो पाएंगे?5) विजय शंकर: क्या वो परफेक्ट ऑल राउंडर हैं?न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अगर किसी खिलाड़ी ने सबका ध्यान खींचा है तो वो विजय शंकर हैं। मैदान पर वो शांत और गंभीर नजर आते हैं। गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है और बेहतरीन फील्डर भी हैं। नागपुर वनडे में उन्होंने तब आखिरी ओवर किया जबकि सेट बल्लेबाज थे और सिर्फ 11 रन चाहिए थे। इस चैलेंज को शंकर ने बखूबी पूरा किया। लेकिन, उनकी गेंदबाजी में कमियां हैं, मीडियम पेसर के तौर पर रफ्तार भी कम है। ऐसे में क्या वो वर्ल्ड कप 2019 की टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? यह बड़ा सवाल है।
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2O4HSnm
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment