Sunday, March 17, 2019

New Zealand / क्राइस्टचर्च की 2 मस्जिदोंं में हमले को हमलावर ने फेसबुक पर किया था लाइव, 17 मिनट का बनाया वीडियो

नई दिल्ली. न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च की 2मस्जिदों में भारी गोलीबारी में कई लोगों की मौत की ख़बर है। कहा जा रहा है कि हमलावर ने हमले को फेसबुक पर लाइव भी किया और जिन लोगों ने वो वीडियो देखी उनके ट्विटर और फेसबुक पर आए रिस्पॉन्स से ये पता चला है कि हमलावर ने मस्जिद में घुसते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी थी।वही अहम बात ये कि इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल-बाल बची है। दरअसल, इन दिनों बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच कल मुकाबला होना है। लेकिन उससे ठीक एक दिन पहले ही ये हमला हो गया है। जिसमें बांग्लादेशी क्रिकेटर तो सुरक्षित हैं लेकिन कई स्थानीय लोगों की मौत की खबर आ रही है। वही जानकारी दी गई है कि मस्जिद में गोलीबारी के बाद एक वाहन से भारी मात्रा में आईईडी मिला है जिसे डिफ्यूज़ भी कर दिया गया है।Associated Press: New Zealand police say they have defused a number of improvised explosive devices found on vehicles after the Mosque shootings. https://t.co/g8sUlmGfsF— ANI (@ANI) March 15, 2019वही इस हमले पर न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने भी दुख जताते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है। और इसे न्यूज़ीलैंड के इतिहास का काला दिन करार दिया है।Jacinda Ardern,NZ Prime Minister on shooting at a Mosque in Christchurch: This is one of New Zealand's darkest days. It was an unprecedented act of violence. Police has apprehended a person, but I don't have further details of him yet. pic.twitter.com/xzTHBjk4Xq— ANI (@ANI) March 15, 2019हमले के बाद इस मामले में तत्परता दिखाते हुए न्यूज़ीलैंड पुलिस ने 1 महिला और 3 पुरूषों को कस्टडी में भी ले लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।Mike Bush, New Zealand Police on shooting at a mosque in Christchurch: Four people in custody; one woman, three men. We are still looking at the circumstances around it. Let’s not presume that the danger is gone. pic.twitter.com/7WMQMgH1r1— ANI (@ANI) March 15, 2019

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TUao06
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...