Sunday, March 17, 2019

NCP ने उम्‍मीदवारों की सूची की जारी, सुप्रिया सुले को बारामती से टिकट, शरद पवार नहीं लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानि एनसीपी ने लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनज़रसीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके मुताबिक सुप्रिया सुले बारामती, संजय दीना पाटिल मुंबई उत्तर, आनंद परांजपे ठाणे, सुनील टटकरे रायगढ़ और मोहम्मद फैज़ल लक्ष्यद्वीप से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि वही एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने ये ऐलान कर दिया है कि वो इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि अंदरखाने से इस तरह की ख़बरें हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहते हैं कि शरद पवार माढ़ा से चुनाव लड़ें। लेकिन शरद पवार ने चुनाव न लड़ने की इच्छा जताई है।NCP announces a list of candidates for #LokSabhaElections2019 including Supriya Sule from Baramati, Sanjay Dina Patil from Mumbai North East, Anand Paranjpe from Thane, Sunil Tatkare from Raigad. Mohammad Faisal from Lakshwadeep.— ANI (@ANI) March 14, 2019एनसीपी देगी एक सीट पर स्वाभिमानी शेताकरी संगठन को समर्थनवहीं इन उम्मीदवारों के नाम के ऐलान के साथ ही ये भी साफ कर दिया गया है कि हातकणंगले लोकसभा सीट के लिए एनसीपी स्वाभिमानी शेताकरी संगठन जो राजू शेट्टी की पार्टी है उसका समर्थन करेगी।NCP to support Raju Shetti's Swabhimani Shetkari Saghtana in Hatkanagale Lok Sabha constituency. https://t.co/b3mlyMFt92— ANI (@ANI) March 14, 201911 अप्रैल को होगा पहले चरण का मतदानलोकसभा चुनाव के मद्देनज़र वोटिंग प्रक्रिया 7 चरणों में संपन्न होगी। जिसमें पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को डाला जाएगा। वही 19 मई को सातवे चरण की वोटिंग के बाद 23 मई को मतगणना होगी। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि इस बार 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। ईवीएम की सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए गए है।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T6peMy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...