Friday, October 11, 2019

मेंहदी के ये 4 डिजाइन बढ़ाएंगे आपके हाथों की खूबसूरत

लाइफस्टाइल डेस्क. करवा चौथ से पहले हाथों में मेहंदी लगाना हर सुहागन को खूब भाता है। अगर आप भी मेहंदी लगाने की शौकीन हैं तो इन चार में से कोई एक डिजाइन चुनें। इसे कम समय में आसानी से लगाकर हाथों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।

  1. अगर आप भारी-भरकम मेहंदी लगाने से बचना चाहती हैं तो मेहंदी की स्टोन डिजाइन का चयन करें। इसे लगाने में समय भी कम लगता है और आपके हाथ खूबसूरत डिजाइन से सजे हुए दिखते हैं। स्टोन मेहंदी डिजाइन हेवी कपड़ों के साथ अच्छी लगती है। इसमें न सिर्फ रंग होते हैं, बल्कि खूबसूरत नग यानी चमकीले पत्थर भी लगाए जाते हैं जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं।

  2. इस मेहंदी डिजाइन में ग्लिटर वर्क से हाथों की सुंदरता बढ़ाई जाती है। अगर आपको मेहंदी की सिपंल डिजाइन पसंद नहीं है तो सेंटर में गुलाब का फूल बनवाकर उसको जालीदार पैटर्न के साथ अट्रैक्टिव दिखा सकती हैं। इसकी बॉर्डर पर बनी फ्लोरल डिजाइन भी देखने में अच्छी लगती है। इसमें ग्लिटर यानी चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सिंपल दिखने वाले डिजाइन को भी खास बना देता है।

  3. लंबे हार या चौकर की डिजाइन में लगी मेहंदी खूब ट्रेंड में हैं जिसे लड़कियां ज्यादा लगवा रही हैं। इससे एक तो डिजाइन साफ नजर आता है, दूसरा सिंपल भी लगता है। इसके साथ बाॅर्डर में फ्री-हैंड डिजाइन एड कर सकती हैं। अगर आप रंगीन या ग्लिटर डिजाइन मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं तो पर्ल डिजाइन आपके लिए बेहतर है। पर्ल के अलावा इसे नगों से सजाकर भी हाथों की सुंदरता में चार चांद लगाएं।

  4. इसमें फूल और पत्तों वाला डिजाइन बना होता है। आप हाथों के बीच का हिस्सा खाली छोड़ उसके किनारों पर फ्लोरल मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगती है। जिन लड़कियों को सोबर डिजाइन बनवाना पसंद है, वे छोटेफूलों वाला डिजाइन पसंद कर सकती हैं। हथेलियों के ऊपरी भाग पर लगी अरेबिक स्टाइल की फ्लोरल मेहंदी हर मौके पर पसंद की जाती है। इसे लगाने में समय भी कम लगता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      four special designs of heena for karva chauth


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MyYxPs

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...