Friday, October 11, 2019

हल्के रंगों की एसिमेट्रिक डिजाइन से बढ़ेगा लुक

लाइफस्टाइल डेस्क. इस साल करवाचौथ से लेकर दिवाली तक जिन कलर्स की मांग ज्यादा है, उनमें पेस्टल शेड्स सबसे आगे हैं। एथनिक वियर में पेस्टल कलर के हर शेड को एसिमेट्रिक स्टाइल में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

  1. ग्रेडिजाइनर सूट पर की गई गोल्ड या सिल्वर कढ़ाई इसे सबसे अलग लुक देती है। इसके ट्राउजर स्टाइल नेट के डिजाइन सूट भी फैशन में इन हैं। ग्रे के शॉर्ट एसिमेट्रिक कुर्ते को लहंगे के साथ भी आप टीमअप कर सकती हैं।
    पहनें ये कॉम्बिनेशन : ग्रे के साथ रेड, पिंक, ब्लू या पर्पल

  2. हरे रंग के पेस्टल शेड को पिंक के साथ कंबाइन करके स्टनिंग लुक पाएं। एसिमेट्रिक पेस्टल ग्रीन कुर्ते पर की गई एंब्रॉयडरी डिफरेंट लुक देगी। इसके साथ मोनोक्रोमेटिक मेकअप करें।
    जंचेगा ये कॉम्बिनेशन : ग्रीन विद यलो, रेड

  3. पिंक का पेस्टल शेड कुर्तों में खूब पसंद किया जाता है। इसे गोल्ड या सिल्वर कढ़ाई से आकर्षक बनाया जा सकता है। इस तरह के कुर्ते गरारे से लेकर लहंगे के साथ खूब पसंद किए जाते हैं। पिंक के पेस्टल कुर्ते को एक शेड गहरे गुलाबी रंग के साथ टीमअप कर सकती हैं।

    खूब जंचेगा ये कॉम्बिनेशन : पिंक के साथ पर्पल, ब्लू

  4. लेमन यलो शॉर्ट कुर्ते के साथ लहंगे की पेयरिंग कॉलेज गोइंग के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इस ड्रेस के साथ पेस्टल कलर की बैलीज आपका लुक बढ़ाने में मदद करती है। फेस्टिवल लुक के लिए आप लॉन्ग ईयरिंग्स की पेयरिंग करें।

    खूब जंचेगा ये कॉम्बिनेशन : यलो के साथ ब्लैक, रेड, ग्रीन या मैरून

  5. पीच कुर्ते के साथ ग्रे पलाजो फैशन में इन है। इसके साथ मैचिंग स्कार्फ की पेयरिंग आप पर सूट करेगी। पीच कलर के डिजाइनर कुर्ते को पलाजो के कलर से मैच करती हुई पाइपिंग से भी सजा सकते हैं। इसके साथ हाई हील पहनकर अपने लुक को बढ़ाएं।
    खूब जंचेगा ये कॉम्बिनेशन: पीच के साथ ब्लू, मैरून



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Asymmetric design of light colors will enhance the look


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MJwMEb

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...