Wednesday, October 23, 2019

यूरोप की रेड लेडी, 4 दशक से बालों के रंग से लेकर घर के इंटीरियर तक सब कुछ लाल

लाइफस्टाइल डेस्क. जोरिका रिबरनिक को बॉस्निया के लोग रेड लेडी के नाम से जानते हैं। इनके बाल और कपड़ों से लेकर घर के इंटीरियर तक सब कुछ लाल है। जोरिका को लाल रंग इतना ज्यादा पसंद है कि वह अपने आसपास सब कुछ लाल देखना चाहती हैं। वह लोगों के अंतिम संस्कार में भी लाल ड्रेस पहनकर जाती हैं। 67 वर्षीय रिटायर टीचर जॉरिक के मुताबिक, जब वह 18 साल की थीं तब उन्हें लाल रंग की ड्रेस पहनने का शौक ऐसा चढ़ा कि आज तक नहीं उतरा।

  1. यूरोप के बॉस्निया की रहने वाली जॉरिका के घर में फर्नीचर, प्लेट, बेडशीट और वॉर्डरोब में रखी सभी ड्रेसेस का रंग लाल है। उनके बालों का रंग भी लाल है। इनके घर में सिर्फ वॉटर हीटर को छोड़कर हर चीज का रंग लाल है। ऐसा इसलिए क्योंकि पति जोरॉन के कहने पर उन्होंने ऐसा हीटर खरीदा था।

    श्श्
  2. पिछले 4 दशक में जॉरिका अपनी इस खूबी के कारण इतना फेमस हुईं कि लोग इन्हें सेलिब्रिटी मानने लगे हैं। शहर के ज्यादातर लोग इन्हें जानते हैं। बर्थडे पर भी इन्हें ऐसे गिफ्ट मिलते हैं उनका भी रंग लाल ही होता है।

    श्श्
  3. जॉरिका कहती हैं, मुझे यह रंग इतना पसंद क्यों है मैं नहीं समझ पाईं। मैं अपने मन और शरीर की सुनती हूं। मैंने अपनी शादी के दिन भी लाल जोड़ा पहना था।हाल ही में जॉरिका ने घर में लगाए गए लाल पत्थर भारत से मंगाए थे। वह कहती हैंजब भी लाल रंग के कपड़े किसी को पहने हुए देखती हूं तो चाहती हूं ये ड्रेस भी मेरे पास होती।

    श्श्


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Red Lady of Bosnia Zorica Rebernik Has Been Surrounding Herself with the Color Red for 40 Years


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jedohi

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...