लाइफस्टाल डेस्क. फेस्टिवल सीजन में तरह-तरह के कुर्ते की डिमांड हमेशा की तरह इस साल भी बरकरार है। अवसर के अनुसार इसके कट्स और डिजाइन का चुनाव आप अपनी पसंद के अनुसार कर सबसे अलग नजर आ सकते हैं।
पार्टी लुक के लिए हेवी एंब्रॉयडरी युक्त कुर्ते परफेक्ट माने जाते हैं। पार्टी के लिए प्लेन कुर्ते को वेस्ट कोट के साथ पहनें। इसके लिए सिल्क या कोसा जैसे फैब्रिक को चुन सकते हैं। ब्लैक कुर्ता और व्हाइट पैजामे का कॉम्बिनेशन भी हेवी लुक के लिए परफेक्ट माना जाता है। इससे पार्टी में आपका लुक स्लिम नजर आता है। कुर्ते के साथ स्टोल का कॉम्बिनेशन भी आपके लिए बेहतर है। रात के समय नेवी ब्लू या मैरून कलर का कुर्ता चुन सकते हैं।
कुर्ते पैजामे में स्टाइलिश दिखने के लिए लूज फिटिंग को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ हल्का लूज या फिटेड पैजामा पहन सकते हैं। कुर्ते की स्लीव्स को मोड़कर रखना भी ट्रेंड में है। लूज कुर्ते के साथ खाकी पैंट या स्लिम फिट चिनोज भी अच्छे लगते हैं। अगर कुर्ते को लेकर ज्यादा कंफ्यूज हैं तो स्ट्राइप्ड युक्त कुर्ते को धोती पैंट के साथ ट्राय करें। जो पुरुष कुर्ते के कॉलर को लेकर चूजी होते हैं, वे कॉलर वाले कुर्ते पहनकर भी अपनी स्मार्टनेस बढ़ा सकते हैं। कुर्ते के साथ प्लेन या डिजाइनर वेस्टकोट आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है।
कुर्ते में इंडो-वेस्टर्न लुक सबसे ट्रेंडी और बेस्ट माना जाता है। इस तरह का लुक अधिकांश पुरुष पसंद करते हैं। इसके लिए ट्रेडिशनल इंडियन कुर्ते को प्रिंटेड पैंट्स या जींस के साथ पहन सकते हैं। इसके साथ लोफर्स या कफ बूट्स पहनकर अपने लुक को बढ़ाएं। कुर्ते को नेहरू या मोदी जैकेट के साथ पहनकर अपने लुक को इम्प्रेसिव बना सकते हैं। साथ ही जैकेट की फिटिंग का खास ख्याल रखें। जैकेट का कलर चुनते वक्त भी गलती न करें। जैसे वेज या ब्राउन के साथ सॉलिड कलर का कुर्ता आप पर खूब जंचेगा। इसके साथ मोजड़ी अच्छी लगती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32Uou2C
No comments:
Post a Comment