Friday, October 4, 2019

हर उम्र की महिला पर फबता है सिल्क, इस त्योहार गढ़वाल और कोरा सिल्क साड़ियों से खुद को संवारे

लाइफस्टाइल डेस्क. फेस्टिवल सीजन में फैशन और ट्रेंड्स तो हर साल बदलते हैं लेकिन सिल्क साड़ियों की मांग हमेशा बनी रहती है। इन खूबसूरत साड़ियों को पहनने का शौक हर उम्र की महिलाओं में देखते ही बनता है।

  1. gadhwal silk

    इन साड़ियों को सिल्क से बुनते हुए इनके पल्लू और बॉर्डर को कंट्रास्ट में रखा जाता है, जिन पर ट्रेडिशनल गढ़वाल से जुड़े स्टोन और वुड कार्विंग देखे जा सकते हैं। इन साड़ियों का पल्लू और बॉर्डर रिच सिल्क और गोल्ड से बना होता है।

  2. raw silk

    सिल्क की ये वैरायटी काफी डल होती है। ये सेरिसिन के कवर में और कई कलर्स में मौजूद होता है। रॉ सिल्क के ब्राइट कलर्स महिलाओं को खूब भाते हैं। शादियों से लेकर फेस्टिवल के दौरान इस तरह की साड़ियां खूब पसंद की जाती हैं।

  3. kora silk

    ये साड़ी हल्की होती है, जिसे कई कलर्स और डिजाइन की कोरा सिल्क फैब्रिक से बुना जाता है। कोरा सिल्क का अपना अलग ही चार्म होता है। इस पर की गई जरी की बुनाई इसे खास बनाती है। चौड़े वॉर्डर वाली यह साड़ी हमेशा डिमांड में रहती है।

  4. banarsi silk

    इस सुंदर साड़ी का क्रेज सेलिब्रिटीज के बीच भी खूब है। मल्टी बनारसी साड़ी, टिपिकल बनारसी जंगला, एंटिक बूटा, जामेवार, तनछुई बनारसी आदि कई वैरायटीज में ये साड़ियां उपलब्ध हैं। इसके लाल व मैरून कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं।

  5. peth silk

    इस साड़ी में एम्ब्रॉयडरी के साथ चेक्ड सरफेस पैटर्न होते हैं, जो मिलकर बॉर्डर या पल्लू पर खास डिजाइन बनाते हैं, जैसे किसी मंदिर की आउटलाइन। इसे साड़ी के बॉर्डर पर छोटी जरी डिजाइन से कंट्रास्ट लुक दिया जा सकता है।

  6. silk

    ये साड़ी भी रिचनेस और ट्रेडिशनल टच की वजह से काफी प्रसिद्ध है। ये साउथ इंडिया की मशहूर साड़ियों में गिनी जाती है। मैसूर सिल्क से बनी साड़ियां कर्नाटक की शान मानी जाती है। इसकी जरी और चेक्स डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      This festive season try different silk sari's


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30JwbXX

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...