Tuesday, October 22, 2019

लैंपशेड कैंडल, हैंड पेंटेड कप्स तोहफे में देकर इस त्योहार को बनाएं खास

लाइफस्टाइल डेस्क. दिवाली पर तोहफे देने का भी रिवाज होता है। दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचित लोगों को दिवाली पर खास गिफ्ट दिए जाते हैं। ये उन्हें हमारी जिंदगी में खास होने का एहसास दिलाता है, इसलिए दिवाली का तोहफा खास होना चाहिए। हम आपको बेहद खास चीजों के बारे में बता रहे हैं जो बतौर दिवाली गिफ्ट आप दे सकते हैं और ये आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे।

  1. कप्स

    'सेलिब्रेशन इन सैंड' थीम पर हैंड पेंटेड सिरेमिक टी-कप्स मिल रहे हैं। 15 पीस के सेट की कीमत इसलिए ज्यादा है कि इन पर वार्ली हैंड पेंटिंग और स्टूडियो पॉटरी की कलाकारी दिखाई देती है। सैंड यलो कलर के मग्स में गर्म चाय सुबह-सुबह त्योहार के मूड को और बढ़ा देगी। ऑनलाइन मिल रहे हैं।

    कीमत- 906 रुपए

  2. लैंपशेड

    घर के किसी भी कोने में सजाई जा सकती है। किसी भी सेटिंग के साथ मैच होती है। इन्हें गिफ्ट करना, ऊर्जा गिफ्ट करना है। बोल्ड ड्रिफ्टवुड सेंट है जो भीनी खुशबू छोड़ता है। ये ईकाम ऑनलाइन पर है।

    कीमत- 495 रुपए

  3. ट्रे सेट

    मध्यप्रदेश की गोंड पेंटिंग को आर्टिस्टिक लुक देने के लिए वुडन ट्रे पर बनाया है। ट्रे साफ करने के लिए पानी से ना धोएं, हल्के गीले कपड़े से साफ कर सकते हैं। ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

    कीमत- 3,900 रुपए

  4. हैंड क्राफ्टेड

    सिरेमिक-ग्लास लग्ज़री बोल सेट बोल सेट में इंडियन क्ले, क्वॉरट्ज़ और ग्लास मेल्टिंग इंडियन-टर्किश स्टाइल देखी जा सकती है, जो इन्हें अनोखा सेट बनाती है।

    कीमत- 1499 रुपए

  5. हाइड

    सौ प्रतिशत प्योर लेदर के कार्ड होल्डर को खास कारीगरों ने तैयार किया है। लेदर कार्ड होल्डर में सी-क्लिप मेटल बॉक्स है। दो हिडन स्लॉट्स और एक ट्रांसपेरेंट विंडो है। करेंसी के लिए अलग कंपार्टमेंट है। एलईडी लाइट्स हैं।

    कीमत-577 रुपए

  6. तोहफा

    कैडबरी हैंपर- इस बार दिवाली पर कैडबरी की तरफ से खास लोगों को बेहद खास तोहफा दिया जा सकता है। कैडबरी के चॉकलेट हैंपर्स को पर्सनलाइज़ करवाया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर इनकी चॉकलेट रेंज में से आप कोई भी हैंपर चुनकर, जिन्हें भेजना चाहते हैं उनकी तस्वीर लगाकर हैंपर को पर्सनलाइजकर सकते हैं। बाकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यहां सिल्क बार, चॉकलेट मिनिएचर्स, रिच ड्रायफ्रूट चॉकलेट, ऑल ओकेज़न गिफ्ट पैक विकल्प मौजूद हैं।
    कीमत- हर पैक की अलग है।

    ट्रफल चॉकलेट और मार्शमेलो - आइजीपी डॉटकॉम पर चॉकलेट के शौकीन लोगों के लिए ये पोटली अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। लाल रंग की जूट की पोटली में चॉकलेट्स और मार्शमेलो हैं। इसमें लगभग 100 ग्राम चॉकलेट्स हैं। ये ऑनलाइन मिल रही हैं।

    कीमत- 540 रुपए

    हर्शीजहैंपर-इस हैंपर में एक लीटर चॉकलेट मिल्क शेक है, 623 ग्राम हर्शीज़ चॉकलेट सिरप है, सोफिट केसर पिस्ता सोया मिल्क 200 एमएल है, वनिला सोया मिल्क 200 एमएल है। इन्हें खूबसूरत बास्केट में पैक किया गया है जो ब्राउन सिल्क रिबन से सजी हुई है। यह ऑनलाइन मिल रहा है लेकिन केवल कुछ ही शहरों में डिलीवर किया जा रहा है।

    कीमत- 3099 रुपए

    बीकाजी हैंपर- इस दिवाली बीकाजी की तरफ से "रिश्ते' फूड हैंपर लॉन्च किया है। इसमें काफी बड़ी रेंज है जिसके अलग नाम भी हैं जैसे- पिकनिक, शाही अंदाज़, नमकीन दावत। हर पैक में अलग सामग्री है। जैसे पिकनिक पैक में आपको नट क्रैकर, भेलपुरी, बीकानेरी भुजिया और सोन पापड़ी मिलते हैं। छह महीने तक ये ताजा बना रहता है।

    कीमत- हर पैक की अलग है।

    हल्दीराम्स का स्पेशल दिवाली कॉम्बो पैक- हल्दीराम इस दिवाली पर अपना खास फूड हैंपर लेकर आया है जिसे उसने 'इंपीरियल जॉय' फूड हैंपर का नाम दिया है। इस हैंपर के साथ एक बड़ा हैंडमेड दीया भी मिलता है। इनके फूड हैंपर्स में बहुत वराइटी है। दावा है कि 4 महीने तक इसमें रखे हुए सभी आइटम ताजे बने रहेंगे। हर पैक अलग दिखता है। जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, उस पैक में आपको मिलेगा ताजा और कुरकुरा कॉर्नफ्लोर मिक्सचर, स्वादिष्ट आलू भुजिया और खुशबूदार सोन पापड़ी की मिठाई।

    550 ग्राम कीमत- 490 रुपए



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Make this festival special by giving lampshades candles, hand painted cups as gifts


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35P1vIq

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...