Tuesday, October 22, 2019

त्योहार के पांच दिन खुद को दे स्टाइलिश लुक, अलग-अलग दिन पहनें नए परिधान

लाइफस्टाइल डेस्क. दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार होता है। ये पांच दिन मनाया जाता है। इस दौरान लोग नए कपड़े खरीदते हैं। अगर आप इस त्योहार खास और अलग दिखना चाह रहे हैं तो फैशन ब्लॉगर मानसी पुजारा फेस्टिव स्टाइल के लिए कुछ खास टिप्स दे रही हैं। जिनकी मदद से आप धनतेरस से लेकर भाई दूज के लिए स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।

  1. धनतेरस

    क्या पहनें
    वुमन- रेड साड़ी
    मेन- रेड सिल्क कुर्ता या धोती सूट

    धन्वंतरि की पूजा करने का दिन है। धनतेरस के दिन पुरुष रेड सिल्क कुर्ता पहन सकते हैं। पारंपरिक लुक के लिए रेड सिल्क धोती सूट भी पहन सकते हैं। महिलाएं कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ लाल साड़ी पहन सकती हैं।

  2. चौदस

    क्या पहनें
    वुमन- ब्लैक लहंगा-चोली या सलवार-कुर्ती
    मेन- ब्लैक पठानी सूट

    इसे ब्लैक डे भी कहते हैं, कहा जाता है कि मां काली ने चौदस के दिन ही नरकासुर को मारा था।इस दिन पारंपरिक रूप से काले रंग के कपड़े पहने जाते हैं इसलिए काले रंग का कोई भी लिबास उपयुक्त होगा। लेकिन भीड़ में अलग दिखना चाहते हैं तो पुरुष सिल्क पठानी सूट पहनकर लाइमलाइट में रह सकते हैं और महिलाएं नेट के दुपट्टे के साथ वर्क वाला लहंगा पहन सकती हैं। ब्लैक शरारा भी पहन सकती हैं।

  3. दिवाली

    क्या पहनें
    वुमन- फ्यूजन ड्रेस या सूट
    मेन- वेस्टकोट सेट, ब्राइट कुर्तासंग खादी जैकेट

    खुशी और उल्लास का दिन है दिवाली, रोशनी का पर्व है।महिलाएं अनारकली सूट या वेस्टर्नट्रेडिशनल फ्यूजन ड्रेस पहन सकती हैं। गरारा भी चलन में है। पुरुष पेस्टल शेड कुर्ता संग खादी जैकेट पहन सकते हैं।

  4. नया साल

    क्या पहनें
    वुमन- साड़ी संग जैकेट

    मेन- ब्लेजर, कॉटन सूट

    यह दिन नए साल की शुरुआत माना जाता है। नए कपड़े पहनकर मिलने-जुलने का दौर शुरू होता है। ऐसे में पहनावा प्रभावित करने वाला होना चाहिए। पुरुष लाइट वेट, लाइट शेड कोट सूट पहन सकते हैं। ये वन-अप लगेगा। महिलाएं वेस्टर्न स्टाइल सलवार सूट या डिजाइनर साड़ी पर जैकेट पहन सकती हैं।

  5. भाई दूज

    क्या पहनें

    वुमन- गरारा सूट

    मेन- जोधपुरी वेस्ट कोट

    इस दिन भाई और बहन दोनों के ही आउटफिट्स खास होने चाहिए। पुरुष चाहें तो रिच फैब्रिक में शर्ट पैंट पहन सकते हैं। अलग दिखना चाहते हैं तो जोधपुरी वेस्टकोट पहन सकते हैं। महिलाएं ब्राइट कलर गरारा सूट या पारंपरिक चुन्नी-सूट पहन सकती हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      five stylish look for 5 days of Diwali


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2pLyj4p

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...