लाइफस्टाइल डेस्क. करवाचौथ की पार्टी में संगीत, नाच और गाना माहोल में नई जान डाल देता है। पार्टी और भी मजेदार हो इसके लिए गेम्स की तैयारी कर सकते हैं। इन्हें खेलने और खिलाने दोनों में आपको खूब मजा आएगा। अनामिका खरे से जानिए करवा चौथ पार्टी थीम्स के बारे में...
-
- प्रतियोगियों की संख्या के अनुसार दो रंग के क्राफ्ट पेपर लेने हैं, लाल और हरे। ये इतने बड़े होने चाहिए कि इन पर आसानी से खड़े हो सकें।
- इन पेपर को गोले में जमाएं। एक-एक पेपर पर सभी प्रतियोगियों को खड़ा होने के लिए कहें।
- म्यूजिक के साथ सभी प्रतियोगियों को पेपर पर कदम रखते हुए पेपर अनुसार गोल घूमना है।
- म्यूजिक रुकने के बाद सभी प्रतियोगी अपनी जगह पर खड़े हो जाएंगे। जो लाल रंग के पेपर पर रुकेगा वो खेल से आउट कहलाएगा।
- खेल के अंत में जो एक प्रतियोगी म्यूजिक के साथ हरे रंग के पेपर आकर रुकेगा वो विजेता होगा।
-
- कार्डबोर्ड शीट को छोटे-छोटे चांद और तारे के आकार में काट लें।
- थर्माकॉल बॉल्स को एक बड़े और थोड़े गहरे बर्तनों में रखें जैसे छोटा ड्रम। इन्हें अलग-अलग बर्तन में
- रखना है। इसमें सभी चांद और तारे अंदर की तरफ डालकर बॉल्स के साथ मिला दें ताकि ये दिखे नहीं।
- इसके साथ में एक खाली डिब्बा सभी प्रतियोगियों को दें।
- उन्हें एक-एक करके बॉल्स के अंदर हाथ डालकर चांद ढूंढना है और निकालकर खाली डिब्बे में डालना है।
- अगर कोई प्रतियोगी चांद की जगह तारा थर्माकोल बॉल्स से बाहर निकालता है तो वह खेल से बाहर होगा।
- एक मिनट के अंदर जिसने सबसे ज्यादा चांद खाली बॉक्स में डाले वह विजेता कहलाएगा।
-
- एक बड़ी-सी ट्रे पर करवाचौथ और मेकअप का सभी सामान जैसे मेहंदी, रिबन, सिंदूर, चूड़ी, लिपस्टिक, काजल, बिंदी, मांगटीका, पायल, झुमके, फल, मिठाई आदि रखना है।
- पार्टी रूम में महिला होस्ट ये ट्रे लेकर सभी प्रतियोगियों के पास एक-एक करके जाएगी।
- दो मिनट बाद होस्ट ये ट्रेलेकर दूसरे कमरे में चली जाएगी और खेल ख़त्म होने तक वापस नहीं आएगी।
- खेल में ट्विस्ट यहां से शुरू होगा।
- सभी प्रतियोगियों को एक-एक कागज-पेन देकर पूछे गए सवालों का जवाब लिखने को कहना है।
- इस खेल में ट्विस्ट ये है कि सवाल ट्रे में रखे सामान से नहीं बल्की होस्ट से संबंधित होंगे।
- सवाल कुछ इस तरह पूछे जाएंगे- होस्ट नेकिस रंग की ड्रेस पहनी थी? क्या उसने चूड़ियां पहनी हुई थीं? क्या उसने घड़ी पहनी थी और किस रंग की पहनी हुई थी? उसने पैरों में हील्स पहनी थी या फ्लैट्स? बालों में कौन-से रंग की हेयर पिन थी? ... इत्यादि।
- जो सबसे ज्यादा सही जवाब देगा वो विजेता होगा।
-
- महिलाओं को एक सफेद कागज और पेन देना है।
- प्रतियोगियों को कागज पर अपने हाथ की आउटलाइन बनानी है।
- फिर सबको हथेली वाली
- हिस्से में अपने पति का नाम कई बार लिखना है।
- एक मिनट के अंदर उन्हें ज्यादासे ज्यादा बार पति का नाम लिखना है।
- जो सबसे ज्यादा नाम लिखेगा वह विजेता कहलाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MkOu1K
No comments:
Post a Comment