Wednesday, October 16, 2019

जेवरों के साथ खुद को संवारें, अलग दिखने के लिए टेम्पल कॉइन नेकलेस, पतली नथ और बाहुबली ईयररिंग करें ट्राई

लाइफस्टाइल डेस्क. करवा चौथ के मौके पर महिलाएं सजने-संवरने के साथ ही खूबसूरत जेवर पहनती हैं। इस बार सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो कुछ नया पहनकर देखिए। पूजा जवादे बता रही हैंकुछ अलग गहनों के बारे में जो आपको अलग लुक देने में मदद करेंगे।

  1. नेकलेस

    इन दिनों इस तरह के नेकलेस सबसे अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इनका चलन महाराष्ट्र में अधिक होता है। ये शुभ तो माने ही जाते हैं साथ में साड़ी, लहंगे हर परिधान पर जंचते हैं।

  2. नथ

    ये नथ साधारण नथ से थोड़ी पतली होती है। ये सिंगल और डबल चेन में रहती हैं। अगर नाक नहीं छिदी है तो कोई दिक्कत नहीं है दबाने वाली नथ भी आजकल आसानी से उपलब्ध होती हैं।

  3. बोर

    करवा चौथ पर अमूमन महिलाएं मांग टीका पहनती हैं। आप भी इस करवा चौथ मांग टीका पहनना चाह रही हैं, तो आजकल चलने वाले मल्टी कलर बोर पहनें। ये हर साड़ी, लहंगे से मेल खाते हैं और दिखने में भी बहुत खूबसूरत लगते हैं।

  4. बाहुबली

    आजकल ये ईयररिंग्स ट्रेंड में है। पर इनमें कुछ नया चाहती हैं तो बाहुबली ईयररिंग्स का नया रूप चुनें। इसमें झुमकियों की जगह टॉप्स होते हैं।

  5. कंगन

    बहुत सारी चूड़ियां पहनना नहीं चाहती हैं तो इस तरह के कंगन भी पहन सकती हैं। इनमें ऊपर कुंदन लगे हैं और नीचे की ओर थ्रेड का काम है इसलिए ये काफी आरामदायक हैं। इसके अलावा गोल्ड प्लेटेड ब्रेसलेट या कड़े पहन सकती हैं।

  6. जूड़ा

    जूड़े में गजरा लगाती हैं और कुछ समय बाद मुरझा जाता है तो इस बार जूड़े की ये एक्सेसरीज आजमाएं। ये लगाने में बेहद आसान है और संभालने में भी।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      on this karva chauth try new and trendy jewelry


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31l69KR

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...