Wednesday, October 16, 2019

सिल्क, बारीक सितारा और गोटा पट्टी की चुनरी से पूरा करें अपना सोलह श्रांगार

लाइफस्टाइल डेस्क. करवा चौथ के मौके पर महिलाएं दुल्हन की तैयार होती हैं, सोलह शृंगार करती हैं। लेकिन दुपट्टे की अहमियत खास होती है। शादी की चुनरी के साथ, इस बार कुछ प्रयोग करें। आशा कुमारी से जानिए आप किस तरह का दुपट्टा ओढ़ सकती हैं...

  1. सिल्क

    सिल्क की साड़ियां महिलाओं को खूब भाती हैं। आजकल सिल्क के दुपट्टे भी काफी पसंद किए जाने लगे हैं। साधारण से परिधान को हैवी लुक देने में बड़े काम आते हैं। ये लहंगे, साड़ी, स्कर्ट आदि पर भी ओढ़ सकतेहैं।

  2. डबल दुपट्टा

    ये स्टाइल आजकल काफी इन है। इसमें लहंगे के ऊपर दो दुपट्टे रहते हैं एक खासतौर पर सिर पर डालने के लिए होता है। यदि आपका लहंगा साधारण-सा है तो उस पर हैवी दुपट्टा ले सकती हैं।

  3. सितारा

    सितारा वर्क जमाने से चला आ रहा है। आजकल नेट पर इसका चलन तेजी से बढ़ा है। शिफॉन या सिल्क के दुपट्टे पर मुकेश का काम भी कभी फैशन से बाहर नहीं होता। क्लासिक जो है।

  4. गोटा

    ये दुपट्टा दुल्हन वाला लुक देता है। इसपर गोटा पट्टी और जरदोजी वर्क है। यदि सितारा वर्क नहीं चाहती हैं तो साधारण दुपट्टे पर गोटापट्टी लगा सकती हैं। ये गहरे और हल्के रंग दोनों में फबता है।

  5. बूटी

    ये कढ़ाई सदाबहार है। इसमें नेट के दुपट्टे पर सितारा वर्क से बूटियां बनाई जाती है। इस तरह के दुपट्टे चटख रंगों में ज्यादा फबते हैं। विवाह के दौरान दुल्हनों द्वारा ये दुपट्टे अक्सर पहने जाते हैं।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      karva chauth special: complete your look beautiful dupatta's


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ME5PkU

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...