Friday, November 15, 2019

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए सदाबहार शॉल

लाइफस्टाइल डेस्क. सर्दियों में स्टाइलिश दिखने की जद्दोजहद में सदाबहार शॉल की मदद ली जानी चाहिए। इसे पारम्परिक ढंग से ओढ़ने की बजाए, आप प्रयोग कर सकती हैं। इस बार शॉल को अलग अंदाज में ओढ़कर देखें। फैशन एक्सपर्ट पुनीत-यतिन जैन जानिए किस तरह आप न शॉल्स को स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकते हैं...

  1. हैरीटेज लुक ये स्टाइल साड़ी, सूट पर खूब जंचता है। ख़ासतौर पर पश्मीना शॉल के साथ ये बेहद खूबसूरत लगता है। साड़ी पर शॉल डालना चाहती हैं तो कंधे से कोहनी तक ओढ़ें। यदि पूरे कंधे पर नहीं ओढ़ना चाहती हैं तो आधे कंधे तक ही काफी होगा। शॉल के दोनों छोर आगे की ओर लटकने दें। सूट पर दुपट्‌टे की जगह शॉल को इस्तेमाल कर सकती हैं।

  2. बोहो लुक इस लुक के लिए शॉल की जगह पश्मीना स्टोल डालें। आजकल ये काफ़ी चलन में हैं। ये हल्के होने के साथ ही काफ़ी गर्म भी होते हैं। साड़ी के साथ स्टोल को स्कार्फ की तरह गले में लपेटकर दोनों सिरे आगे की तरफ़ करके डाल सकती हैं। नौकरी पेशा महिलाएं शिफॉन जैसे हल्के वज़न वाली साड़ी पर डालकर नया स्टाइल पा सकती हैं। नए प्रयोग के लिए जींस के साथ भी टीमअप कर सकती हैं।

  3. केप स्टाइल ये स्टाइल साड़ी, सूट, जींस के अलावा अन्य ड्रेस पर भी आज़मा सकती हैं। इसके लिए शॉल को कंधों से ओढ़कर आगे की ओर लटकाएं और कमर पर बेल्ट लगा लें। ब्लैक और वाइट वैलवेट शॉल के साथ गोल्डन बेल्ट ख़ूब जंचेगी। ये स्टाइल पश्मीना और कश्मीरी शॉल पर भी फ़बता है।

  4. पोन्चू स्टाइल ये स्टाइल क्रोशिया शॉल के साथ ज़्यादा अच्छा लगता है। क्रोशिया शॉल को सामान्य शॉल की तरह गोलाई में पूरा लपेट लें। उसके बाद बाहरी छोर को पिनअप कर लें, ताकि वो गिरे नहीं। पोन्चू को सूट, साड़ी, जींस पर भी पहन सकती हैं।

  5. कोट स्टाइल इसमें भी शॉल को पोन्चू की तरह पहनना है। बस फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है कि इसमें कंधे से हाथों तक नीचे की ओर पिनअप करना है, ताकि शॉल का हाथ वाला हिस्सा अलग हो सके। ये स्टाइल किसी भी शॉल के साथ अच्छा लगता है।

    • शादी, पार्टी में यदि हल्के रंग की साड़ी पहन रही हैं तो उस पर खिलते हुए रंग का शॉल डालें।
    • यदि पीच कलर की साड़ी है तो उस पर गहरे गुलाबी रंग की शॉल डालें।
    • पेस्टल ब्लू कलर की साड़ी पहन रही हैं तो उसके साथ रॉयल ब्लू शॉल ओढ़ें।
    • यदि गहरे रंग की साड़ी है तो हल्के पेस्टल कलर का शॉल डालें।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Evergreen shawls to look stylish in winter


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QpiF2

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...