Friday, November 15, 2019

निऑन और ग्लिटरी आईलाइनर से नए अंदाज में बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

लाइफस्टाइल डेस्क. खूबसूरत आंखों के लिए यूं तो कई तरह के उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है पर आईलाइनर इनमें सबसे अधिक प्रचलित और पसंदीदा है। लाइनर का इस्तेमाल आंखों को ख़ूबसूरत और आकार में बड़ा दिखाने के लिए करते हैं पर अब इन्हें अलग अंदाज में लगाना ट्रेंड बन गया है, तो आइए आप भी एक नजर डाल लीजिए।

  1. इस तरह का लाइनर इन दिनों काफ़ी पसंद किया जा रहा है। इसमें आख़िरी छोर पर बो बनाया जाता है, जो दिखने में सोबर और स्टाइलिश लगता है। अपनी पसंदीदा आकृति भी बना सकती हैं।

  2. ये आईलाइनर्स काफ़ी आकर्षक लगते हैं। इन्हें ख़ासतौर पर निऑन कलर्स में पसंद किया जाता है। ड्रेस से मैच करता या कॉन्ट्रास्ट लाइनर लगा सकती हैं।

  3. इस तरह का आईलाइनर ख़ासतौर पर पार्टी या फंक्शन में लगाया जाता है। इन्हें अलग-अलग रंगों में लगाया जाता है। इनमें गहरे शेड अधिक पसंद किए जाते हैं।

  4. ये काफी स्टाइलिश लगते हैं। पहले काले रंग के लाइनर को लगाकर उसके ऊपर अन्य रंग के लाइनर को लगाया जाता है। इनमें हरा, नीला और कत्थई रंग के शेड चलन में रहते हैं।

  5. ये दिखने में काफ़ी अलग होते हैं। ऊपर काले रंग का लाइनर लगाकर नीचे काजल की जगह ग्लिटरी लाइनर लगाया जाता है। ऊपर भौंह के नीचे अलग रंग का लाइनर लगाया जाता है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Enhance the beauty of eyes in a new style with neon and glitter eyeliner


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2NObpmM

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...