Wednesday, December 18, 2019

रेस्तरां जैसा मसाला लच्छा परांठा घर पर बनाएं

फूड डेस्क. ज्यादातर लोगों को मसाला लच्छा परांठा पसंद होता है लेकिन घर पर आसानी से नहीं बना पाते। लेकिन घर पर भी रेस्तरां जैसा मसाला लच्छा पराठा आसानी से बनाया जा सकता है। जानिए इसे कैसे बनाएं...

क्या चाहिए

कुटी लाल मिर्च- 1 छोटा चम्मच, सौंफ- 1 छोटा चम्मच पिसी हुई, ताज़ा पुदीना- 20 ग्राम, आटा और मैदा- 120-120 ग्राम, सूखा पुदीना- 5 ग्राम, नमक- 1 छोटा चम्मच, जीरा पाउडर- 2 छोटा चम्मच, चाट मसाला- 1 बड़ा चम्मच, देसी घी- सेकने के लिए और 100 ग्राम गर्म मोयन के लिए।

ऐसे बनाएं

  • एक बड़े बाउल में मैदा, आटा, गर्म घी, नमक, ताज़ा पुदीना और थोड़ा-सा पानी मिलाकर थोड़ा कड़क आटा गूंधें। इसे कुछ देर ढककर रखें।
  • अलग बाउल में कुटी लाल मिर्च, सौंफ, नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और सूखा पुदीना मिलाएं।
  • अब गूंधे हुए आटे की लोइयां बनाकर बड़ी रोटियां बेलें। ऊपरी हिस्सेपर घी लगाएं और मसाले का मिश्रण पूरी रोटी पर फैलाएं।
  • रोटी की परत बनाते हुए लोइयां बनाएं और हल्के हाथों से बेलें। घी लगाकर दोनों तरफ़ से सेकें। ऊपर से मसाला डालकर सब्ज़ी के साथ परोसें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make a restaurant-like spice Lachha Paratha at home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rPhtU0

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...