हेल्थ डेस्क. वैज्ञानिकों ने जेलीफिश जैसा दिखने वाला ऐसा जीव (परजीवी) खोजा है जो सांस नहीं लेता। यह ऐसा पहला बहुकोशिकीय जीव है जिसमें माइट्रोकॉन्ड्रियल जीनोम नहीं है। यही वजह है कि जीव को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। लाल रुधिर कणिकाओं को छोड़कर इंसानों में मौजूद सभी कोशिशकाओं में काफी संख्या में माइट्रोकॉन्ड्रिया पाई जाती हैं जो सांस लेने की प्रक्रिया के लिए बेहद अहम हैं।
इस परजीवी सेकिसी को खतरा नहीं
इसे इजरायल की तेल-अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की टीम ने खोजा है। इसका वैज्ञानिक नाम हेन्नीगुया साल्मिनीकोला है। शोध के प्रमुख डयाना याहलोमी के मुताबिक, यह इंसानों और दूसरे जीवों के लिए नुकसानदायक कतई नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Thdjxx
No comments:
Post a Comment