Tuesday, February 25, 2020

अनीता डोंगरे की क्लासिकल शेरवानी में दिखीं इ‌वांका ट्रम्प, चर्चा मे रहा ट्रेडीशनल लुक

लाइफस्टाइल डेस्क. अमेरिका केराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 36 घंटे के भारत दौरे पर उनकी बेटी इवांका और फर्स्ट लेडी मिलानिया भी उनके साथ आई हैं। दो दिन के इस दौरे में इ‌वांका ट्रम्प और मेलानिया के बेहद स्टाइलिश लुक नज़र आए हैं। बीते दिन जहां इ‌वांका शर्ट ड्रेस में नज़र आईं वहीं दूसरे दिन उन्होंने शेरवानी पहनकर सबकी नज़रें अपनी ओर खींच ली हैं। उनकी इस क्लासिकल शेरवानी को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है।

भारतीय डिज़ाइनर का कलेक्शन है ये शेरवानी

इवांका ट्रम्प क्लासिकल शेरवानी पहने हुए आज राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस पहुंची थीं। इस शेरवानी को भारत की पॉपुलर डिजाइनर अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया है। ऑफ व्हाइट बंदगलाशेरवानी पहनी थी। इस सुरुही शेरवानी के बटनों में ब्रांड का लोगो भी बना हुआ है।शेरवानी के साथ इ‌वांका ने कुंदन वाले गोल्डन ईयररिंग और सफेद सैंडल को पेयर किया है। इस सूट की कीमत 82,400 रुपए है।

क्लासिकल शेरवानी में इ‌वांका ट्रम्प।

20 साल पुराना है स्टाइल

इवांका की ड्रेस पर डिजाइनर अनिता ने कहा, इस क्लासिकल शेरवानी को मुर्शीदाबाद, वेस्ट बंगाल के हैंडवोवन सिल्क फैब्रिक से बनाया गया है। हमने इस स्टाइल को 20 साल पहले बनाया था, आज भी इसे चलन में देखना अद्भुत है। इ‌वांका से पहले अनीता केट मिडलटन, बेल्जियम की क्वीन मथिल्डे, सोफी जोर्जिया, कनाडा की फर्स्टल लेडी औरहिलेरी क्लिंटन जैसी कई हस्तियोंको भी स्टाइल कर चुकी हैं।

गोल्डन ईयररिंग में इ‌वांका।

इ‌वांका ने शेयर की अपने लुक की तस्वीर

हैदराबाद हाउस से इवांका ने अपने लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। आज दिन में इवांका पीएम नरेंद्र मोदी और पिता डोनाल्ड ट्रम्प की बातचीत में भी शामिल हुई थीं। इवांका व्हाइड हाउस की सीनियर एडवाइज़र हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ivanka Trump posed in Indian designer's classic Sherwani, posing in a trendy look


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmzhlK

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...