Thursday, March 19, 2020

ब्लड ग्रुप-A वालों को कोरोनावायरस का खतरा सबसे ज्यादा, सबसे कम AB ग्रुप वालों को, वुहान में 2 हजार मरीजों पर हुई रिसर्च

हेल्थ डेस्क. चीन में हुई हालिया शोध के मुताबिक, कोरोनावायरस से संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा ब्लड ग्रुप-A वालों को है। कोरोनावायरस केगढ़ वुहान और शेंजान में 2 हजार से अधिक मरीजों पर हुई रिसर्च में यह बात सामने आई है। रिसर्च में कोरोना से पीड़ित मरीजों के ब्लड ग्रुप का अध्ययन किया गया।

A-ब्लड ग्रुप वालों को अधिक सावधानीबरतने की सलाह

चीनी शोधकर्ताओं के मुताबिक, वुहान में भर्ती कोरोना के ऐसे मरीज जिनका ब्लड ग्रुप-A था उनमें संक्रमण के लक्षण अधिक गंभीर थे। वहीं, O-ब्लड ग्रुप वालों में लक्षण काफी माइल्ड थेI वुहान युनिवर्सिटी के शोधकर्ता वैंग शिंघुआन के मुताबिक,ब्लड ग्रुप-A वालों को संक्रमण से बचने के लिए अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

O-ब्लड ग्रुप वालों को अधिक निश्चिंत होने की जरूरत नहीं

शोधकर्ताओं के मुताबिक, चीन में कोरोना से मरने वाले 206 मरीजों में से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप-A और 52 का ब्लड ग्रुप-O था। शोधकर्ता गाओ यिंगडई कहते हैं, अगर आपका ब्लड ग्रुप-A है तो घबराने की जरूरत नहीं, इसका मतलब ये कतई नहीं है कि 100 प्रतिशत आपको संक्रमण होगा। और न ही O-ब्लड ग्रुप वालों को निश्चिंत होने की जरूरत है। बचाव के लिए बार-बार धोते रहें और जरूरी गाइडलाइन का पालन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Blood Group A | Coronavirus Outbreak Blood Group Latest Updates; (COVID-19) Study Suggests People With Blood Group A More Vulnerable To Corona Virus


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33t312a

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...