हेल्थ डेस्क. कोरोनवायरस से जूझ रहे इटली में स्वास्थ्यकर्मियों की हालत को बयां करती एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक नर्सबेहद थकी हुई नजर आ रही है। वह की-बोर्ड पर हाथ रखकर सोती हुई दिख रही है। यह तस्वीर कोरोना से प्रभावित उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र केअस्पताल की नर्स की है। जिसका नाम एलिन पेग्लियारिनी है।
इटली के 'दिल' में दर्द
लोम्बार्डी को इटली की अर्थव्यवस्था का दिल कहते हैं। यह दुनिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इटली में बढ़ते वायरसके मामलों का सीधा असर स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ रहा है। पेग्लियारिनी ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बयां किया। उन्होंनेलिखा, मुझे अपने बेटे और परिवार को देखे हुए दो सप्ताह हो गए हैं, मुझे डर है कि कहीं वे भी कोरोनावायरस की चपेट में न आ जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TxFmt
No comments:
Post a Comment